ग्राम बंभाडा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनायी गयी

बुरहानपुर:-  ग्राम बंभाडा में आज सोमवार को  "भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक,शिक्षा की ज्योत जलाने वाली  'क्रांतिज्योति' माता सावित्री बाई फुलेजी की जयंती मनायी गई।
महिलाओं की शिक्षा व अधिकारों के उत्थान की दिशा में उनका अमूल्य योगदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। 
सभी युवाओ,वरिष्ठ समाज सेवियों द्वारा  माता सावित्रीबाई" और ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया ।
1872 मे उन्होने बालिकाओ के लिए प्रथम एक विध्यालय की स्थापना की थी ।और 1840 में महानं समाज सुधारक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योति राव जी फुले जी के साथ इनका विवाह हुआ था । जिन्होंने अपना जीवन एक मिशन की तरह जिया जिसका उद्देश्य विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना ।
उनके द्वारा किए गए कामों को यह समाज हमेशा याद रखेगा ।
इस अवसर पर माली समाज के अध्यक्ष श्री रमेश गवडीजी, श्री पंडित सोनवनेजी, सुरेश महाजन जी श्री विट्ठल महाजन श्री वसंत चौधरीजी सर, किशोर राऊतजी, डॉक्टर रवी किरण पाटिलजी, पवन राखौड़ेजी फुले ब्रिगेड के सभी सदस्य,वरिष्ठ,युवा उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post