बिम्ट्स के श्याम चौधरी का शास्त्रीय एकल वादन (बांसुरी वादन) में संभाग स्तर के लिए चयन

बुरहानपुर। ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साईसेंस में महाविद्यालय के एम.एस.सी. माईक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र श्याम बापुराव चौधरी ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर के अंतर्गत जिला स्तरीय शास्त्रीय एकल वादन (नान परकुशन) के अंतर्गत बासुरी वादन प्रतियोगिता में जिले में प्रथन स्थान प्राप्त कर आगामी संभाग स्तर पर इन्दौर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया कि देवी अहिल्या विष्वविद्यालय इन्दौर अंतर्गत आयोजित ‘‘युवा उत्सव’’ में के तहत सेवासदन महाविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगितायों का आयोजन हुआ। जिसमें बिम्ट्स महाविद्यालय के छात्र श्याम चौधरी ने जिला स्तरीय शास्त्रीय एकल वादन (नान परकुशन) के अंतर्गत बासुरी वादन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी सुमधुर बासुरी वादन से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इसमें तबले पर संगत अमन पिपलोदकर ने बखुबी दिया। अपने उत्कृष्ट एवं सुमधुर प्रदर्षन के आधार पर श्याम चौधरी का चयन संभाग स्तर पर इंदौर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ। संभाग स्तर पर प्रतियोगिता माह जनवरी 2022 में संपन्न होगी।
शास्त्रीय एकल वादन (नान परकुशन) के अंतर्गत बासुरी वादन में संभाग स्तर पर चयनित श्याम चौधरी को संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, प्रषासनिक अधिकारी विषाल गोजरे, प्राचार्य आसिफ अली, डॉ. शीतल पाटीदार, हर्षल महाजन, संतोष मावले, विजय पिपलोदकर एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएॅ प्रेषित कर आगामी प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post