सरकार ने नशीली दवाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई है : गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार ने नशीली दवाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की  पॉलिसी अपनाई है। उन्‍होंने कहा कि देश में नशीली दवाओं की आपूर्ति के नेटवर्क को नष्‍ट करना सुनिश्‍चित किया जाना चाहिए। मादक पदार्थ नियन्‍त्रण ब्‍यूरो द्वारा आयोजित मादक पदार्थ समन्‍वय केन्‍द्र की सर्वोच्‍च समिति की तीसरी बैठक की नई दिल्‍ली में अध्‍यक्षता करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्‍त भारत के विजन को आजादी का अमृत महोत्‍सव के दौरान साकार करना सुनिश्‍चित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सरकार का मानना है कि नशे की लत राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती है और इस पर विभिन्‍न एजेंसियों के बीच तालमेल से काबू पाया जा सकता है।
गृहमंत्री ने कहा कि अवैध नशीली दवाओं के क्षेत्र में डार्क नेट और क्रिप्‍टो करेंसी का उपयोग बढ़ रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post