सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन-पीएलआई योजना को मंजूरी दी

सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन-पीएलआई योजना को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत पांच साल की अवधि में 10 हजार 683 करोड़ रुपये का खर्च सरकार द्वारा किया जाएगा। देश में मानव निर्मित फाइबर परिधान, मानव निर्मित कपड़े और तकनीकी वस्त्र उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में, पीएलआई योजना के लिए परिचालन दिशानिर्देशों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

कपड़ा मंत्रालय पीएलआई पोर्टल https://pli. texmin.gov.in/mainapp/Default के माध्यम से पहली जनवरी से कपड़ा उद्योग के लिए पीएलआई योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। आवेदन विंडो पहली जनवरी से 31 जनवरी तक खुली रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post