देश के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव

नरसिम्हा राव (प्रधानमंत्री)
* नरसिम्हा राव भारत के राजनेता और नौवें प्रधानमंत्री थे
* पी वी नरसिम्हा राव का पूरा नाम पामुलापति वेंकट नरसिंह राव था
* नरसिम्हा राव दक्षिण भारत के पहले प्रधानमंत्री थे
* नरसिम्हा राव को भारत के आर्थिक सुधार का पितामह कहा जाता है
* उनके नेतृत्व में ही भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘लाइसेंस राज’ की समाप्ति हुई और अर्थनीति में खुलेपन का आरम्भ हुआ
* उनके द्वारा प्रारंभ की गयी आर्थिक सुधार की नीति को बाद में आने वाली वाजपेयी और मनमोहन सिंह सरकारों ने भी जारी रखा
* उनकी सरकार अल्पमत में थी फिर भी उन्होंने 5 साल पूरा करने में सफलता हासिल की उनकी इस योग्यता के कारण उन्हें ‘चाणक्य’ भी कहा गया
* नरसिंहराव का जन्म 28 जून, 1921 को करीमनगर, आंध्र प्रदेश, में एक सामान्य परिवार में हुआ था
* उनके पिता पी. रंगा राव और माता रुक्मिनिअम्मा कृषक थे
* राव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा करीमनगर जिले के भीमदेवरापल्ली मंडल के कत्कुरू गाँव में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर ग्रहण की
* इसके पश्चात उन्होंने ओस्मानिया विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद नागपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत हिस्लोप कॉलेज से लॉ की पढाई की
* राव की मातृभाषा तेलुगु थी पर मराठी भाषा पर भी उनकी जोरदार पकड़ थी
* आठ भारतीय भाषाओँ (तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, उड़िया, बंगाली और गुजराती) के अलावा वे अंग्रेजी, फ्रांसीसी, अरबी, स्पेनिश, जर्मन और पर्शियन बोलने में पारंगत थे
* नरसिम्हा राव को 17 भाषाओं का ज्ञान था वह संस्कृत के विद्वान थे
* नरसिंह राव भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान एक सक्रीय कार्यकर्ता थे और आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए
* आंध्र प्रदेश सरकार में सन 1962 से 64 तक वे कानून एवं सूचना मंत्री, सन 1964 से 67 तक कानून एवं विधि मंत्री, सन 1967 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री और सन 1968 से 1971 तक शिक्षा मंत्री रहे
* नरसिंह राव सन 1971 से 1973 तक आंध्र प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे
* वे सन 1957 से लेकर सन 1977 तक आंध्र प्रदेश विधान सभा और सन 1977 से 1984 तक लोकसभा के सदस्य रहे और दिसंबर 1984 में रामटेक सीट से आठवीं लोकसभा के लिए चुने गए
* केंद्र में नरसिंह राव 14 जनवरी 1980 से 18 जुलाई 1984 तक विदेश मंत्री, 19 जुलाई 1984 से 31 दिसंबर 1984 तक गृह मंत्री एवं दिसंबर 1984 से 25 सितम्बर 1985 तक भारत के रक्षा मंत्री रहे
* 1991 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिली लेकिन बहुमत नहीं मिला, नरसिंहाराव प्रधानमंत्री बने
* इस प्रकार राव नेहरु-गाँधी परिवार के बाहर पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पूरे पांच साल प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया
* इन्हीं के कार्यकाल में 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था
* राव पर अपनी अल्पमत सरकार को सासदों को रिश्वत देकर बचाने का आरोप लगा
* 23 दिसंबर 2004 को दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली

Post a Comment

Previous Post Next Post