* देश के जाने माने राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं
* अखिलेश का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई में मुलायम और मालती के घर हुआ था
* बचपन में मां मालती की बीमारी के चलते मौत होने के बाद उनका ख्याल चाची सरला यादव ने रखा सरला शिवपाल की पत्नी है
* पिता के राजनीति मे सक्रिय रहने के कारण चाचा शिवपाल साइकिल से स्कूल छोड़ते थे
* अखिलेश की शिक्षा इटावा, धौलपुर, मैसुर और सिडनी मे हुई
* स्कूली पढ़ाई राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से हुई इसके बाद अखिलेश ने मैसूर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी
* 1982 में जब अखिलेश यादव सिंधिया स्कूल में एडमीशन लेने गए तो स्कूल ने उनका एडमीशन लेने से मना कर दिया था जिसके कारण धौलपुर गए
* अखिलेश ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से मॉस्टर इन इन्वॉयरमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है
* कमजोर अखिलेश एक बार एक सांप को लाठी से मारकर स्कुल मे हीरो बन गये थे
* मुख्यमंत्री अर्थात उनके पिता उनसे मिलने उनके स्कूल पहुँचे तो अखिलेश भी अन्य बच्चो की तरह लाइन मे खड़े होकर मिलने पहुंचे थे
* अखिलेश को फुटबॉल, अमेरिकन रॉक बैँड के अलावा अमिताब और रफी बेहद पंसद है
* अखिलेश राजनीति में नहीं पर्यावरण में आगे जाना चाहते थे
* लखनऊ मे डिंपल यादव से मिले दोनो दोस्त बने और प्यार हुआ फिर 1999 शादी किये
* अखिलेश के 3 बच्चे अदिति, अर्जुन और टीना है अर्जुन और टीना जुड़वा है
* 15 मार्च 2012 को वो उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पर इससे पहले ही वह 3 बार लगातार सांसद रहे
* अखिलेश 2000 में कन्नौज लोकसभा से चुनाव जीते और उन्होंने 2009 में कन्नौज औऱ फिरोजाबाद दोनो ही सीटों से जीत हासिल की थी
* 2012 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने छह महीने में 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय की, 800 रैली की थी
* अखिलेश अपनी आधुनिक विचारधारा के चलते युवाओं के बीच अच्छी पैठ बनाने में सफल हुए है
* अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं
* उनकी पत्नी डिम्पल यादव जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं
* 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में 43 व्यक्तियों के मारे जाने व 93 के घायल होने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा तथा सेना ने आकर स्थिति पर काबू किया इससे अखिलेश की सरकार की काफी किरकिरी हुई
* अखिलेश ने यूपी के युवाओं को लैपटॉप, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन और मेट्रो रेल की सौगात दी
Tags
व्यक्ति विशेष