* अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस (International Day Of Older Persons) अथवा 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस' अथवा 'अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस' अथवा 'विश्व प्रौढ़ दिवस' अथवा 'अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' प्रत्येक वर्ष '1 अक्टूबर' को मनाया जाता है
* इस अवसर पर अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने एवं उनके सम्बन्ध में चिंतन करना आवश्यक होता है
* आज का वृद्ध समाज अत्यधिक कुंठा ग्रस्त है और सामान्यत: इस बात से सर्बाधिक दु:खी है कि जीवन का विशद अनुभव होने के बावजूद कोई उनकी राय न तो लेना चाहता है और न ही उनकी राय को महत्व ही देता है। इस प्रकार अपने को समाज में एक तरह से निष्प्रयोज्य समझे जाने के कारण हमारा वृद्ध समाज सर्बाधिक दु:खी रहता है
* वृद्ध समाज को इस दुःख और संत्रास से छुटकारा दिलाना आज की सबसे बड़ी जरुरत है। इस दिशा में ठोस प्रयास किये जाने की बहुत आवश्यकता है
* विश्व में वृद्धों एवं प्रौढ़ों के साथ होने वाले अन्याय, उपेक्षा और दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से हर साल इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्सन (International Day Of Older Persons) मनाया जाता है
* इस दिन को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है इस साल वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2020 थीम (International Day Of Older Persons Theme) संयुक्त राष्ट्र के महामारी के बीच "स्वस्थ युग के दशक" में बहु-आयामी दृष्टिकोण है
* संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 अक्टूबर, 1990 को वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में 1 अक्टूबर को नामित किया था
* इससे पहले दो महत्वपूर्ण घटनाक्रम थे - वियना अंतर्राष्ट्रीय कार्य योजना और एजिंग पर विश्व सभा. दो पहलों ने बुजुर्ग लोगों के लिए समर्पित दिन का नेतृत्व किया
* 1 अक्टूबर, 1991 को पहली बार 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस' मनाया गया, जिसके बाद से इसे हर साल इसी दिन मनाया जाता है
* इस वृद्ध दिवस (Older Persons Day) के दिन न सिर्फ बुजुर्गों के प्रति उदार होने का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए
Tags
ज्ञान सँसार