स्वच्छता अभियान के तहत आज कुंडी भंडारा क्षेत्र में किया गया श्रमदान


बुरहानपुर - जिला मुख्यालय पर स्वच्छता पखवाड़ा जारी है जिसमें शहर के ऐतिहासिक स्थलों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी,सदस्य, इतिहासकार इसमें शामिल हो रहे हैं।
माननीय ‌कलेकटर महोदय द्वारा इस स्वच्छता अभियान पखवाड़ा दिनांक 16,9,2021 से 2,10,2021 तक मनाया जा रहा है।
पखवाड़े की शुरुआत नागझिरी रामझरोका मन्दिर से की थी जिसके तहत शहर के ऐतिहासिक स्थलों की प्रतिदिन साफ सफाई की जा रही है ।

शहर के ‌शाही किला , शाहनवाज़ खान का मकबरा , राजा जयसिंह की छतरी सहित शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर साफ़ सफाई अभियान ‌चलाया जा रहा है।
आज स्वच्छता पखवाड़ा के 15 वें दिन कुण्डी भंडारा क्षेत्र की साफ-सफाई की गई जिसमें प्रशासन के कर्मचारियों , पुरातत्व विभाग के कर्मचारी, शहर के इतिहासकार 
, पुरातत्व समिति के सदस्य आदि ने पहूंच कर साफ-सफाई अभियान में भाग लिया।
 उक्त जानकारी श्री अताउल्लाह खान द्वारा दी गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post