थायराइड की मदद से मेटाबॉलिज्म, बॉडी का तापमान, हार्ट रेट, ब्रेन फंक्शन ठीक तरह से काम करता है। कई ऐसे शारीरिक लक्षण हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही थायराइड का पता लगा सकते हैं। हालांकि घर पर किए गए टेस्ट से केवल आपको थायराइड के लक्षण महसूस होंगे अगर आपको पुष्टि चाहिए तो उसके लिए मेडिकल टेस्ट जरूर करवाएं।
थायराइड जांचने के लिए गर्दन( Neck ) टेस्ट करें
गर्दन को चेक करने से भी आपको थायराइड का अंदाजा हो जाता है। अगर आपको गले के आसपास कोई गांठ या सूजन वाला हिस्सा नजर आए तो डॉक्टर को दिखाएं। आपको थायराइड चेक करने के लिए पानी का गिलास लेना है और एक मिरर की जरूरत होगी। मिरर के सामने पानी का एक घूंट पिंए और गर्दन पीछे करके पानी को गले से नीचे जाते हुए देखें, आपको इस प्रक्रिया को कई बार दोहराना है, अगर पानी नीचे जाते समय आपको लगता है पानी जाने का फ्लो एक जैसा नहीं है या रुक-रुककर पानी गले के नीचे उतर रहा है तो आपको थायराइड हो सकता है।
थकान होना भी थायराइड का लक्षण है
अगर आपको कई महीनों से थकान महसूस हो रही है तो ये भी थायराइड का लक्षण हो सकता है। थकान के साथ नींद न आना या ज्यादा तनाव महसूस होने जैसे लक्षणों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। थायराइड मेटाबॉलिज्म और ब्रेन फंक्शन को ठीक से चलाने में मदद करता है अगर थायराइड कंट्रोल नहीं होगा तो आपको सिर में दर्द, कन्फ्यूजन, थकान महसूस हो सकती है।
हार्ट रेट चेक करे
आपको थायराइड का पता लगाने के लिए हार्ट रेट चेक करना चाहिए। आप चाहें तो गर्दन या हाथ की कलाई पर उंगली रखकर हार्ट बीट गिन सकते हैं। अगर आपका हार्ट रेट एक मिनट में 100 बार से ज्यादा धड़क रहा है तो ये रेट ठीक नहीं है। इसका मतलब है कि आपको ओवरएक्टिव थायराइड हो सकता है। अगर हार्ट रेट नॉर्मल से भी कम है तो अंडरएक्टिव थायराइड हो सकता है। केवल हार्ट रेट से थायराइड का पता लगाना मुश्किल है पर ये भी एक तरीका हो सकता है।
शरीर के तापमान से भी चेक कर सकते हैं थायराइड
अगर आपको बहुत ज्यादा ठंडा या गर्मी महसूस हो तो आपको थायराइड हो सकता है। थायराइड डिसऑर्डर के कारण शरीर को तापमान पर भी असर पड़ता है। अगर आपको ज्यादा ठंड लग रही है तो आपको हाइपोथायराइडिज्म हो सकता है और अगर गर्मी या पसीना ज्यादा आता है तो आपको हाइपरथायराइडिज्म हो सकता है।
वजन से भी चेक कर सकते हैं थायराइड
अगर अचानक से आपका वजन बहुत कम या ज्यादा हो रहा है तो ये थायराइड के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको हाइपोथायराइड हो सकता है और अगर वजन घट रहा है तो आपको ओवरएक्टिव थायराइड हो सकता है। ओवरएक्टिव थायराइड, अंडरएक्टिव से ज्यादा चिंताजनक होता है। तो एक तरह से कहा जा सकता है कि आप अपने वजन के जरिए ये पता कर सकते हैं कि थायराइड बढ़ा है या नहीं।
किन लोगों को थायराइड होने की आशंका ज्यादा होती है?
◆ जिन लोगों के घर में किसी को थायराइड हो उन्हें थायराइड होने की आशंका ज्यादा होती है।
◆ अगर आप तंबाकू या धूम्रपान का सेवन करते हैं तो आपको थायराइड हो सकता है।
◆ कुछ खास तरह की दवाओं के कारण भी थायराइड हो सकता है।
◆ अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी आपको थायराइड हो सकता है।
◆ जो लोग प्रोसेस्ड फूड या ग्लूटन रिच फूड ज्यादा खाते हैं उन्हें थायराइड होने की आशंका बढ़ जाती है।
थायराइड की बीमारी से कैसे बचें ?
अगर आप थायराइड जैसी बीमारी से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास खयाल रखें , इन चीजों को अपने रूटीन में शामिल करने से आप थायराइड से बच सकते हैं
● थायराइड से बचने के लिए तनाव कम करने के तरीके आजमाएं
थायराइड से बचना है तो धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बचें ● थायराइड से बचने के लिए प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें
● थायराइड से बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखें
● थायराइड से बचना है तो रोजाना कसरत करने की आदत डालें
● थायराइड से बचना है तो खाने में ग्लूटन पूरी तरह से अवॉइड करें
● थायराइड से बचने के लिए अपने खाने में हरी सब्जियां और ताजे फलों को शामिल जरूर करें
अगर आपको भी थायराइड के लक्षण नजर आ रहे हैं तो देर न करें , अपने डॉक्टर से संपर्क करें
बीमारी का समय पर इलाज होने से शरीर बड़े नुकसान से बच जाता है ।
Tags
स्वास्थ्य सँसार