इतिहास में दर्ज 29 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए : आइये जानते हैं

29 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • बंगाल की खाड़ी में 1971 को चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • सोवियत संघ ने 1977 में स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • दिन पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में 1978 को मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे और बिस्तर पर पढ़ाई करते-करते अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
  • कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1979 में आज ही के दिन आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी।
  • चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 2000 को 100 लोगों की मृत्यु।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन 2002 में हुआ।
  • ईरान ने 2003 में यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी 2006 में पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 2009 में 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
  • चीन ने 2011 में जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया

29 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म 1928में हुआ।
  • अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म 1932 में हुआ था।
  • भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म 1947 में हुआ।

29 सितंबर को हुए निधन

  • पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन 1944 में हुआ।
  • मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन 1970 में हुआ।
  • मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन 2004 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन 2017 में हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post