नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान बुरहानपुर इकाई द्वारा मरीजों में समुचित आहार व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया

बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में  नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान ईकाई यूनानी बुरहानपुर में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए दिनाँक 02/09/2021 को संस्था के अधिकारी एवं  कर्मचारियों द्वारा आयुष मंत्रालय की पहल पर 75 वी आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत , "जनभागीदारी "और "जन आंदोलन" की भावना के  साथ यूनानी तिब्बिया कॉलेज  एवं बुरहानपुर रोटी बैंक के सीनियर सिटीजन के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया गया। 

इकाई द्वारा परिसर में मरीजों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं यूनानी चिकित्सा पर आधारित आहार और जीवनशैली से संबंधित दिशा-निर्देश पत्रक का वितरण किया गया। 
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु दिए गए व्याख्यान में श्रीमती दलजीत शर्मा द्वारा बताया गया कि अपने आहार में मौसमी फलों और सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए एवं थोड़े थोड़े अंतराल में गुनगुना पानी पीना चाहिए। 
मुख्य अतिथि यूनानी तिब्बिया कॉलेज उप-प्राचार्य श्रीमती शबीना हाशमी द्वारा बताया गया कि इकाई द्वारा दी जा रही यूनानी दवा "खमीरा मरवारीद" का 
5 ग्राम रोजाना सेवन करें। वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
कार्यकारी प्रभारी डॉक्टर मुजाहिद समी ने अपने उदबोधन में कोरोना के बचाव हेतु टीकाकरण को आवश्यक बताया तथा संतुलित आहार हेतु प्रेरित किया। 
श्री संजय चित्ते द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। डॉ. इमरान खान, सिराज अहमद, गणेश अमोदे, शेख नवाब द्वारा पत्रक वितरण किए गए एवं हितेश  सोनी और नीरज शाह द्वारा डाटा अपलोड करने में सहयोग प्रदान किया गया। 
आयुष मंत्रालय-भारत सरकार द्वारा आयोजित सेमिनार में संस्था के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post