गृह व जेल मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र कल 3 सितंबर को बुरहानपुर के दौरे पर : कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

बुरहानपुर/2 सितम्बर 2021/- प्रदेश सरकार के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र कल बुरहानपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री मिश्र भोपाल से प्रस्थान कर दिनांक 3 सितम्बर, 2021 को प्रातः 3.38 बजे बुरहानपुर सर्किट हाउस पहुंचेगे। 
जिसके पश्चात वे प्रातः 8 बजे वैचारिक कार्यालय जायेंगे। प्रातः 9 बजे मंत्री श्री मिश्र सर्किट हाउस में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे। 
तदोपरांत मंत्री श्री मिश्र प्रातः 10 बजे बुरहानपुर से खण्डवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post