मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सभ्यता व संस्कृति में वृक्ष देवतुल्य हैं। अग्निपुराण में तो पौधरोपण को पवित्र मांगलिक कार्य बताया गया है। पौधरोपण आज पर्यावरण, समाज व राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से इस पुनीत कार्य में भागीदार बनने की अपील की।
पीपल के पेड़ का धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व है। इसकी छाल और पत्तों से सांस की तकलीफ दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके प्रयोग से त्वचा के रंग में निखार आता है। घाव, सूजन, दर्द से आराम मिलता है। पीपल खून को साफ करता है।
Tags
प्रदेश समाचार