मध्यप्रदेश में बारह साल से कम उम्र के माता पिता को पहले वैक्सीनेशन किया जाएगा : अलग से अभिभावक स्पेशल बूथ बनेंगे


भोपाल - मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने के खतरे को देखते हुए अब ऐसे अभिभावक जिनके बच्चों की उम्र बारह साल से कम है उन्हें पहले वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए अलग से अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है लेकिन तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है।

तीसरी लहर का ज्यादा असर बच्चों पर होगा इस आशंका को देखते हुए फैसला लिया है जिन माता-पिता के बच्चों की उम्र 12 साल से कम है उनको टीकाकरण में उनको टीकाकरण में हम प्राथमिकता देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post