यह मिसाल उन लोगों के लिये आईना है, जो कोरोना का टीका लगवाने से कतरा रहे हैं या घबरा रहे हैं।
जहां कोरोना से लड़ाई में अपना सुरक्षा कवच पाने में कुछ लोग भ्रामक जानकारियों में उलझ कर टीकाकरण नहीं करा रहे हैं,वहीं ककरेहटा ग्राम पंचायत का बम्होरी गांव जनजागरुकता के लिये मील का पत्थर बनकर सामने आया है।
इस छोटे से गांव के 45 आयुवर्ग व उससे अधिक के शत्-प्रतिशत लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है।
Tags
प्रदेश समाचार