चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से होते हैं कई फायदे : जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?

रोजमर्रा के खान-पान में भी चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से कई फायदे हो सकते हैं। इसको खाने से कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। गुड़ कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। 
आइए जानते हैं गुड़ खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

गुड़ खाने से होते हैं ये फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर

गुड़ में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और विटामिन बी-6 जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

पाचन में सुधार

गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। यह फूड आइटम पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखता है।

एनर्जी का सोर्स

गुड़ में नेचुरल शुगर्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं। साथ ही, यह नेचुरल शुगर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी

गुड़ में पाया जाने वाला आयरन हमारे शरीर में ब्लड की कमी को पूरा करने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है।

मेंटल हेल्थ में सुधार

गुड़ में मौजूद ग्लूकोज और फ्रूक्टोज दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं और ब्रेन के लिए एनर्जी प्रदान करते हैं।

सर्दी होने पर  

सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं।

बल्ड प्रेशर में सुधार

गुड़ में मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post