ICMR ने पैनबायो नाम की होम बेस्ड कोरोना टेस्टिंग किट को दी मंजूरी : घर बैठे हो सकेगी जांच


कोरोना महामारी के बीच अब आप घर पर ही खुद से कोविड-19 टेस्ट कर सकते हैं. ICMR ने पैनबायो नाम की होम बेस्ड कोरोना टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है. यह एक होम रैपिड एंटीजन टेस्टिंग (RAT) किट है.

इसका इस्तेमाल कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं. ICMR के कोविड के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी देने के बाद अब कोरोना की जांच करना बहुत आसान होगी.

इससे पहले आईसीएमआर यानी कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोविसेल्फ होम टेस्टिंग किट को मंजूरी दी थी. जिसके जरिए कोई भी घर पर बैठे कोरोना संक्रमण की जांच कर सकता है. इस टेस्टिंग किट का दाम 250 रुपये तय किया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post