जानिए सीने में बार-बार दर्द के ये मुख्य कारण
बार-बार चेस्ट पेन की समस्या सिर्फ चेस्ट ही नहीं, बल्कि अन्य बॉडी ऑर्गन जैसे लंग्स एवं डायजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानियों के कारण हो सकती है। इसलिए यहां बार-बार चेस्ट पेन के कारण को एक-एक कर समझने की कोशिश करते हैं। जैसे:
01 हार्ट अटैक (Heart attack)-
हार्ट के टिशू में जब ब्लड फ्लो ब्लॉक होने लगता है, तो ऐसी स्थिति में सीने में दर्द की समस्या शुरू हो सकती है। रुक-रुक कर सीने में दर्द महसूस किया जा सकता है। ऐसा सीने में प्लाक (Plaque) या ब्लड क्लॉट बनने की वजह से हो सकता है। इस दौरान व्यक्ति सीने में बार बार दर्द महसूस करने के साथ-साथ बेचैनी भी महसूस हो सकती है।
02 एनजाइना (Angina)-
एनजाइना, यह एक ऐसी स्थिति होती है जब हार्ट के टिशू आवश्यक ब्लड की पूर्ति नहीं हो पाती है। यह हार्ट डिजीज का सबसे सामान्य लक्षण है या यह हार्ट अटैक की ओर भी इशारा कर सकता है। वैसे एनजाइना की स्थिति तब ही शुरू हो सकता है जब आप बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं। अगर एनजाइना की समस्या होती है, तो ऐसे में व्यक्ति को बार-बार सीने में दर्द, बाहों एवं पीठ में भी दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
03 पेरिकार्डिटिस (Pericarditis)-
हार्ट के आसपास की टिशू में सूजन की समस्या को मेडिकल टर्म में पेरिकार्डिटिस कहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे इंफेक्शन, ऑटोइम्यून कंडिशन या हार्ट अटैक पेरिकार्डिटिस की स्थिति में लेटने के दौरान या सांस लेने पर भी तकलीफ महसूस होती है। वहीं ऐसी स्थिति में सीने में बार बार दर्द भी महसूस किया जा सकता है।
04 गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (Gastroesophageal reflux disease [GERD])-
गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज डायजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें स्टमक एसिड (Stomach acid) एसोफेगस में पहुंच जाता है, जिसकी वजह से सीने में जलन (Heartburn), बेचैनी या कुछ केसेस में सीने में दर्द की समस्या को भी दावत दे देते हैं। खाने या लेटने के दौरान पेशेंट की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
05 पेट का अल्सर (Stomach ulcers)-
पेट में अल्सर की समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन या नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स के सेवन कारण हो सकती है। पेट में अल्सर की समस्या होने के कारण व्यक्ति के ब्रेस्टबोन (Breastbone) एवं बेली बटन के बीच कहीं भी दर्द की समस्या हो सकती है। दर्द की समस्या कुछ खाने या खाली पेट रहने, दोनों ही स्थितियों में हो सकती है। वहीं अल्सर के कारण बार-बार चेस्ट पेन की समस्या भी पैदा हो सकती है।
06 इंजुरी या स्ट्रेन (Injury or strain)-
किसी एक्सीडेंट की वजह से इंजुरी हो सकती है और एक्सरसाइज करने के दौरान या मसल एक्टिविटी के दौरान मसल पुल हो सकती है। ऐसी स्थिति भी दर्द का कारण बन सकती है।
07 निमोनिया (Pneumonia) -
लंग्स से जुड़ी हुई समस्या निमोनिया का मुख्य कारण इंफेक्शन है। निमोनिया की वजह से बुखार आना, ठंड लगने की समस्या, सांस लेने में तकलीफ या बार-बार सीने में पेन की समस्या हो सकती है।
08 प्लूरिसी (Pleurisy)-
लंग्स की लाइन एवं चेस्ट की कैविटी में सूजन की समस्या को प्लूरिसी कहते हैं। प्लूरिसी के कई कारण माने गयें हैं जैसे इंफेक्शन, ऑटोइम्यून कंडिशन या कैंसर, गहरी सांस लेने, खांसने या छींकने के दौरान चेस्ट पेन महसूस होती है।
09 गॉल्स्टोन (Gallstones)-
जिन लोगों में गॉलब्लेडर की समस्या होती है, तो उन लोगों में बार-बार सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। वैसे तो गॉल्स्टोन की वजह से या इसके शुरुआती दौर में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस किया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे यही दर्द कंधे या ब्रेस्टबोन तक भी फैल जाती है।
10 पैनिक अटैक (Panic attack)-
पैनिक अटैक बिना कारण या किसी तनावपूर्ण या भयावह घटना के कारण हो सकता है। पैनिक अटैक से पीड़ित लोगों को सीने में दर्द की समस्या हो सकती है, जिसके कारण गलती से दिल का दौरा पड़ सकता है।
11 कॉस्टोकोनड्राइटिस (Costochondritis)-
जब रिब्स बोन और ब्रेस्टबोन में इंफेक्शन, चोट या आर्थराइटिस की वजह से सूज जाए, तो ऐसी स्थिति को कॉस्टोकोनड्राइटिस कहते हैं। कॉस्टोकोनड्राइटिस की समस्या ब्रेस्टबोन के लेफ्ट साइड में होती है और यह तकलीफ गहरी सांस लेने या खांसने पर और ज्यादा बढ़ जाती है। यही कारण धीरे-धीरे चेस्ट पेन की समस्या को भी दावत दे सकती है।
12 पल्मोनरी एम्बोलिज्म (Pulmonary embolism)-
पल्मोनरी एम्बोलिज्म की स्थिति तब होती है जब शरीर में कहीं और बनने वाला रक्त का थक्का फेफड़ों में जमा हो जाता है। ऐसी स्थिति में गहरी सांस लेने में कठिनाई हो सकती है हृदय गति सामान्य से ज्यादा तेज भी हो सकती है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म की समस्या मेडिकल एमरजेंसी की ओर इशारा करती है। इसलिए अगर फास्ट हार्ट रेट (Fast heart rate) या ब्रीदिंग प्रॉब्लेम महसूस होने पर डॉक्टर से जल्द से जल्द कंसल्ट करें।
13 लंग कैंसर (Lung cancer)-
लंग कैंसर के मरीजों में खांसने या गहरी सांस लेने के दौरान बार-बार सीने में दर्द की समस्या महसूस की जा सकती है। लंग कैंसर पेशेंट्स में खांसने की समस्या, बिना कारण वजन कम होने की समस्या या सांस लेने में कठिनाई महसूस की जा सकती है।
ये हैं सीने में बार बार दर्द के अलग-अलग कारण। इन कारणों को नजरअंदाज ना करें, बार-बार सीने का दर्द अगर आप या आपके कोई करीबी महसूस कर रहें हैं, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
Tags
स्वास्थ्य संसार
