देश में पनीर की डिमांड हर साल करीब 25 फीसदी तक बढ़ती है। लेकिन जैसे-जैसे डिमांड बढ़ रही है मिलावट और अधिक बढ़ती जा रही है।
कुछ खाद्य पदार्थ में बहुत अधिक तेजी से मिलावट हो रही है। जिसमें पनीर भी शामिल है। बता दें कि पनीर का सेवन लोगों के बीच पिछले कुछ सालों में काफी अधिक बढ़ गया है। क्योंकि पनीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, डाइट को मेंटेन करता है, इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। लेकिन नकली पनीर खाने से आपकी तबीयत भी बिगड़ सकती है।
आइए जानते हैं कैसे पहचान करें असली और नकली पनीर –
नकली पनीर की पहचान
● असली पनीर मसलने पर नहीं बिखरेगा
नकली पनीर रबड़ की तरह होता है।
● अगर उसकी चिकनाहट की बात की जाए तो नकली पनीर में नहीं होती है।
● वह खाते वक्त भी बिलकुल रबड़ की तरह ही लगता है।
● आयोडीन से जाँच -
पनीर को पानी में डालकर उबालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद उसमें कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की डालें। इसके बाद अगर पनीर का रंग नीला पड़ने लगता है तो वह मिलावटी पनीर है।
●पनीर में यूरिया और डिटर्जेंट तो नहीं ये देखने के लिए
सबसे पहले पनीर को थोड़ी देर उबाल लें.
पनीर को उबालने के बाद पानी में ही सोयाबीन का आटा या पाउडर डालें दें.
बता दें कि असली पनीर पर आटा डालने से कोई फरक नहीं पडेगा, लेकिन नकली पनीर धीरे-धीरे लाल रंग का हो जायेगा.
ये पनीर में यूरिया, डिटर्जेंट और कैमिकल की मिलावट की निशानी है, जिसे खाने से शरीर की हालत बिगड़ जाती है.
पनीर को खराब होने से कैसे बचाएं ?
अगर आप पनीर को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो पनीर को साफ पॉलिथिन में रख दें।
आप जिपलॉक बैग का भी यूज कर सकते हैं पर इस बात का ध्यान रखें कि वो साफ हो।
अब आप उसमें एक बड़ा चम्मच विनेगर डालें और पॉलिथिन में अच्छी तरह से विनेगर फैला दें।
आपको इस बात का ध्यान रखना कि पॉलिथिन के अंदर हवा न भरे।
अब आप इसे फ्रिज या फ्रिजर में रखकर स्टोर कर सकते हैं।
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पॉलिथिन से निकालकर पनीर को गुनगुने पानी में डालें।
इससे पनीर खाने लायक रहेगा और मुलायम बना रहेगा।
पनीर को स्टोर करने के लिए आप उसे एयरटाइट कंटेनर या बॉक्स में भी रख सकते हैं। कंटेनर में पानी भरके बॉक्स को बंद करके फ्रिज में रख दें तो पनीर फ्रेश रहेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पनीर का पानी आप अगले दिन बदल दें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
