देश में कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ चुके लोगों को कोविड वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं, यह सवाल बहुत से लोगों को परेशान रखता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब इसे लेकर नई गइडलाइन जारी की है।
नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि जिन लोगों को कोरोना हो चुका है, उन्हें तीन महीने के बाद ही टीकाकरण कराना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि कोरोना होने के बाद शरीर में प्राकृतिक एंटीबॉडी बन जाते हैं। ऐसे में तीन महीने तक टीकाकरण कराने की जरूरत नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन से पता चला है कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हो जाता है तो उसके दस महीने तक दोबारा संक्रमण की चपेट में आने का जोखिम बेहद कम हो जाता है।
Tags
स्वास्थ्य समाचार