कोरोना संक्रमण से जिले में एक और मृत्यु दर्ज...जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 39 हुई

बुरहानपुर - कोरोना से एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है। जिसको मिला कर अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 39 लोगों की जान जा चुकी है।    

आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुरहानपुर की नेपानगर तहसील के राहुल नगर का रहने वाला 89 वर्षीय वृद्ध पुरूष था।

दिनांक 5 जून 2021 को उन्हें बुखार एवं अन्य दिक्कत हुई ,जिस पर उन्हें निजी अस्पताल ऑल ईज वेल में भर्ती कराया गया। जहां उनका कोविड प्रोटोकाल के अनुसार मरीज को उपचार प्रदान किया गया।

किंतु दिनाँक 09 जून को मरीज की मृत्यु हो गई । दिनांक 09 जून 2021 को ही उनकी कोविड की जांच कराई गयी थी जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

हालांकि मृतक को न्यूमोनिया की भी शिकायत होना बताया गया है।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें 👈



Post a Comment

Previous Post Next Post