बुरहानपुर, दिनांक 24-3-21 को विश्व क्षय रोग दिवस यानि टीबी दिवस के अवसर पर शहर के नयमतपुरा क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं के बीच लाईफ फॉर ह्यूमेनिटी संस्था ने कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला रेडक्रॉस प्रबंध कार्यकारणी सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता व नेत्री श्रीमती तसनीम मर्चेंट ने कहा कि प्रदेश में सबसे तेजी से टीबी के मरीज बुरहानपुर में मिल रहे हैं।
प्रदेश में बुरहानपुर तीसरे नंबर पर है, जहां टीबी के सबसे अधिक मरीज है।बुरहानपुर में तेज धूप के अलावा धूल अधिक होने से भी टीबी के मरीज बढ़ रहे है। अधिक गीले स्थान पर रहने से भी टीबी हो जाती है। बुरहानपुर में पावरलूम अधिक होने से यहां पर लोग सीओपीटी बीमारी से भी घिर रहे हैं, जो टीबी के बराबर होती है।
वर्तमान समय में कोरोना महामारी के चलते हम बुरहानपुर वासियों को और भी ज़्यादा एतिहात रखने की जरूरत है, क्योंकि टीवी व कोरोना के प्राथमिक लक्षण लगभग समान ही है। हमें बार-बार साफ सफाई का ख्याल रखना होगा, मास्क लगाना, व बातचीत करते समय आपस में निश्चित दूरी रखकर तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञ व शासन द्वारा बताई हुई गाइडलाइन पर चलना होगा, तभी हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी,मध्यप्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि जीवनशैली में बदलाव व खानपान में सुधार लाने से टीबी रोग का उन्मूलन संभव है।
अधिक दिनों तक सीने में दर्द, खांसी, वजन कम होना, काम करने या चलने पर थकावट, भूख नहीं लगना आदि टीबी का लक्षण है। सरकार इस रोग के उन्मूलन के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि गंदगी से इस रोग का गहरा संबंध है। इसलिए स्वच्छता अभियान चलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाकर जीवन को स्वस्थ रखें। 100 से अधिक उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता अपनाने हेतु साबुन का वितरण व कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को रेडक्रॉस सदस्य रियाज अंसारी वह पूर्व वार्ड पार्षद रईस भाई ने भी संबोधित किया विशेष सहयोग रशीदा बाजी का रहा संचालन रेडक्रॉस व बाल कल्याण समिति पूर्व सदस्य मंसूर सेवक ने किया व आभार संस्था सचिव मोहम्मद मर्चेंट ने माना।
Tags
बुरहानपुर समाचार