डायबिटीज को और अधिक खतरनाक होने से रोकना है, तो रखें इन 8 बातों का ध्‍यान

मधुमेह के परिणामस्वरूप लंबे समय तक मधुमेह संबंधी जटिलताएं आपके शरीर के एक या अधिक भागों को क्षति पहुंचा सकतीं हैं। अतः इन बातों का रखें विशेष ध्यान -

01 कार्बोहाइड्रेट चुनते समय ध्यान रखें - ऐसे कार्बोहाइड्रेट चुनें जो शरीर में धीरे-धीरे टूटते हैं, स्थिर ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके लिए आप इस तरह के ताजा फल व सब्जियों को चुन सकते हैं। इसके अलावा मेवे, दाल व अनाज का प्रयोग भी कर सकते हैं।

02 वजन कम करें - यदि आप को लग रहा है कि आप का वजन नॉर्मल से थोड़ा अधिक है तो हो सकता है आप का वजन ही आप की शुगर को बढ़ाने का कारण बन जाए। अतः आप को अपना वजन कम करना जरूरी है। 

03 पर्याप्त मात्रा में सोएं - बहुत अधिक या बहुत कम नींद लेने से आपकी भूख बढ़ सकती है और ऐसे में उच्च कार्ब वाले खाद्य पदार्थो का सेवन बढ़ सकता है। जो कि वजन बढ़ने का कारण है। यही हृदय रोग का जोखिम भी बढ़ाता है। इसलिए रात में सात या आठ घंटे की नींद लें। 

04 सक्रिय रहें व एक्सरसाइज करते रहें - सक्रिय रहना व हर रोज थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करते रहने से हृदय संबंधी जोखिमों, कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप के स्तर को कम किया जा सकता है,व्यायाम आपके वजन और तनाव को कम कर सकता है। साथ ही आपके मधुमेह को भी कम करने में मदद कर सकता है।

05 अपनी ब्लड शुगर को नियमित चैक करें - आप को नियमित अपनी शुगर को मापते रहना चाहिए क्योंकि इससे आपको पता लगता रहेगा कि आप की शुगर कब बढ़ती है और कब घटती है। 

06 स्ट्रेस कम लें - यदि आप को बिना वजह स्ट्रेस या एंग्जाइटी रहती है तो आप इसे कम करने की कोशिश करें। तनाव आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। जो भी शारीरिक या मानसिक तनाव हो, उससे छुटकारा पाएं। इस से निपटने के लिए व्यायाम, योग और ध्यान आदि तकनीकों का सहारा लें।

07 नमक न खाएं - जितना हो सके अपने खाने से नमक व चीनी को हटाएं। केवल काम चलाऊ मात्रा में नमक का प्रयोग करें और वह भी केवल सब्जियों में। सोडियम का सेवन, सामान्य तौर पर, मधुमेह वाले लोगों को प्रति दिन 2,300 मिलीग्राम से कम करना चाहिए।

08 नशा व धूम्रपान न करें - यदि आप को डायबिटीज है और आप फिर भी धूम्रपान या शराब सेवन करते है तो आप की मृत्यु की सम्भावना उन मरीजों से दुगनी हो जाती है जो धूम्रपान या नशा नहीं करते। 

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈

 

(नोट- सभी पोस्ट शैक्षणिक उद्देश्य से लिखा गया है, यह किसी इलाज का हिस्सा नहीं है अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें) 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post