लो बीपी के कारण गंभीर समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि शॉक, स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेल होने की संभावना आदि। अगर लो ब्लड प्रेशर ट्रीटमेंट लंबे समय तक नहीं हो पाता है तो गंभीर समस्या हो सकती है।
- धुंधला दिखाई देना
- उलझन महसूस होना
- डिप्रेशन की समस्या
- चक्कर आना
- बेहोशी छा जाना
- थकान महसूस होना
- अचानक से ठंड लगना
- प्यास लगना
- ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत
- जी मिचलाना
- पसीना आना
- सांस लेने में समस्या
लो बीपी कंट्रोल करने के उपाय:
कई बार वॉमिटिंग, डायरिया,रोग, एक्सरसाइज आदि की वजह से भी डिहाइड्रेशन हो जाता है और साथ ही ब्लड प्रेशर भी लो हो जाता है। आप चाहे तो कोकोनट वॉटर भी पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचेंगे और बॉडी फ्लूड को बैलेंस करने में मदद करेंगे। आप चाहे तो अनार का जूस भी पी सकती हैं। बेहतर होगा कि पानी के साथ ही अन्य तरल को भी दिनचर्या में शामिल करें।
● भोजन एक साथ न खाएं -
कुछ लोगों को दिन में दो से तीन बार खाने की आदत होती है। यानी एक ही साथ पेट भर के खाना।आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दिन में पांच से छह बार खाएं। खाने में एक से दो घंटे का गैप रखें। अधिक देर तक भूखे न रहें। जिन व्यक्तियों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी एक साथ खाने से बचना चाहिए। दिन में थोड़ा-थोड़ा करके खाने से लो बीपी की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
● नमक कम ना लें -
जिन लोगों को लो बीपी की समस्या होती है, उन्हें खाने में कम नमक नहीं लेना चाहिए। खाने में नमक की मात्रा बढ़ाएं। लो सोडियम डायट से ब्लड प्रेशर अधिक लो हो जाएगा। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप खाने में ज्यादा नमक डाल दें, बल्कि खाने में नमक कम न लें।
● बैठें क्रॉस लेग -
बैठते समय क्रॉस लेग पोजीशन अपनाने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो क्रॉस लेग पुजिशन को अपनाने से बचें। वहीं लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए क्रॉस लेग पुजिशन में बैठना फायदेमंद साबित हो सकता है।
● कॉफी का लें सहारा -
वैसे तो शरीर के लिए अधिक कैफीन को नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर को हाई करने में ये हेल्प करती है। जिन लोगों को अचानक से लो बीपी हो जाता है, वो तुरंत एक कप कॉफी पी सकते हैं। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर में सुधार हो जाता है।
तुलसी की पत्ती में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी पाया जाता है। रोजाना सुबह पांच से छह तुलसी की पत्ती चबाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। तुलसी की पत्ती में यूजेनॉल (Eugenol) एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कंट्रोल करता है।
● कंप्रेशन स्टॉकिंग पहनें -
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप कंप्रेशन स्टॉकिंग पहनें। इसे पहनने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वैरीकॉज वेंस में प्रेशर की समस्या और दर्द से राहत दिलाने के लिए कंप्रेशन स्टॉकिंग को पहना जा सकता है। इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
● बादाम का दूध पियें -
आलमंड मिल्क यानी बादाम का दूध भी लो बीपी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। आलमंड मिल्क बनाने के लिए पांच से छह बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। फिर सुबह इसे पीसने के बाद दूध में मिला दें। आलमंड में हेल्दी फैट यानी ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
अन्य -
*झटके से नीचे से ऊपर की ओर उठने से बचें।
*दवाई डॉक्टर की सलाह पर ही लें। अगर आपको किसी ड्रग से रिऐक्शन है तो इससे भी बीपी गड़बड़ हो सकता है।
*ज्यादा मेंटल या फिजिकल स्ट्रेस लेने से बचें।
*सिगरेट व शराब का सेवन न करें।
*दवाई डॉक्टर की सलाह पर ही लें। अगर आपको किसी ड्रग से रिऐक्शन है तो इससे भी बीपी गड़बड़ हो सकता है।
*ज्यादा मेंटल या फिजिकल स्ट्रेस लेने से बचें।
*सिगरेट व शराब का सेवन न करें।
*खाने में सब्जियों व फलों को ज्यादा शामिल करें।
*हाई कार्ब वाले खाने से बचें।
*हाई कार्ब वाले खाने से बचें।
नोट - अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो बेहतर होगा कि पहले डॉक्टर से इस बारे में परामर्श करें।
Tags
स्वास्थ्य समाचार