म.प्र. पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...6 सूत्रीय लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जावे

बुरहानपुर नि.प्र.- आज दिंनाक 17.02.2021 को म.प्र. पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई बुरहानपुर के द्वारा म.प्र. पेंशनर्स एसोसिएशन  भोपाल के दिशा निर्देश प्राप्त आदेश एवं मार्गदर्शन अनुसार 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री म.प्र, शासन भोपाल के नाम माननीय कलेक्टर महोदय जिला बुरहानपुर के नाम सौपा गया l 
पेंशनर्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अताउल्ला खान ने बताया की विगत काफी लम्बे समय से पेंशनर्स की मांगे लंबित चली आ रही है , उनके निराकरण हेतु उक्त ज्ञापन सौपा गया l 
ज्ञापन में मांग की गई है कि माह जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत , माह जनवरी 2020 से 4 प्रतिशत , जुलाई 20 से 3 प्रतिशत और जनवरी 21 से 4 प्रतिशत राहत राशी दी जावे।
म.प्र. पब्लिक छत्तीसगढ़ पुनर्गठन की अधिनियम की धारा 49 समाप्त की जावे। 
आयुष्यमान का लाभ प्रदेश के पेंशनर्स को दिया जावे l स्वास्थ्य बिमा योजना लागू की जाए l यदि विलंब हो तो प्रतिमाह 1000 चिकित्सा भत्ता दिया जाये । 
1.01.2006 से 31.08.2008 32 माह ,01.01.2016 से 31.03.2018 तक 27 माह तक का अंतर राशी दी जावे l केंद्र सरकार के परिपत्र 12.05.2017 का अनुपालन करते हुए पेंशनरों को भुगतान किया जावे l 
उक्त अवसर पर ज्ञापन देते समय ज्ञापन का वाचन श्री उमेश तिवारी पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव द्वारा किया गया l ज्ञापन देते समय पेंशन एसोसिएशन की जिला इकाई , तहसील इकाई , ब्लोक इकाई के सदस्य उपस्थित थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post