◆ गुणवत्ता जांचने का अधिकार :
◆ फिल्टर पेपर परीक्षण (पेट्रोल के लिए):
◆ मात्रा चेक करने के लिए:
ग्राहकों के लिए अन्य उपयोगी टिप्स यह है कि उन्हें हर खरीद के लिए कैश मेमो / इनवॉइस लेना नहीं भूलना चाहिए क्योंकि यदि आपको किसी चीटिंग (जैसे मिलावट, कम नापना या अधिक चार्ज करना) का शिकार होते हैं तो आपका यह अधिकार है कि तुरंत ही उस कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए जिनके नाम और मोबाइल नंबर उसी पेट्रोल पम्प पर लिखे होते हैंl
◆ पेट्रोल और डीजल या अन्य ब्रांडेड ईंधन की घनत्व की जांच:
पेट्रोल और डीजल के घनत्व की जाँच करने के लिए हर पेट्रोल पम्प पर एक 500 मिलीलीटर का जार होता है जिसको डीजल या पेट्रोल डालने वाले नोजल के माध्यम से लगभग 3/4 हिस्से तक भर लिया जाता है इसके बाद ASTM (American society for testing of materials) नामक यंत्र को इस जार में डुबाया जाता है जिससे तेल का तापमान और घनत्व रिकॉर्ड मिल जाता है अब इस जांचे गए घनत्व की तुलना एक रजिस्टर में लिखे गए घनत्व से की जाती है जो कि उस पेट्रोल पम्प के लिए मानक का कार्य करता है, परीक्षण में पाया गया घनत्व और रजिस्टर में लिखा गया घनत्व बराबर होना चाहिए यह रजिस्टर हर पेट्रोल पम्प द्वारा रखा जाता है।
◆ शिकायतें: अगर आपकी शिकायत पेट्रोल पंप पर या कंपनी के कर्मियों द्वारा नहीं सुलझाई जाती है तो आप केंद्रीय लोक शिकायत और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) के पास जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसके पास जो भी शिकायत दर्ज करायी जाती है उसकी शिकायतों को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जनता के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी को भेजा जाता है।
किसी भी पेट्रोल पम्प पर ये सुविधाएँ निशुल्क हर हाल में मिलनी ही चाहिए, चाहे वह पेट्रोल पम्प किसी भी कंपनी का क्यों न हो:
1. वाहन में नि:शुल्क हवा
2. पीने का पानी
3. शौचालय
4. किसी भी चोट या घाव के मामले में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स.
5. शिकायत रजिस्टर करने के लिए शिकायत बॉक्स.
6. आग से बचने के लिए अग्निशमन यंत्र और रेत बाल्टी जैसे सुरक्षा उपकरण.
7. तेल की कीमतें और काम के घंटे.
8. ग्राहकों की सुविधा के लिए, तेल कंपनी के कर्मियों के फोन नंबर के साथ स्टेशन मैनेजर के लाइसेंस, नाम और फोन नंबर का किसी दीवार आदि पर लिखा जाना ।