किसी भी पेट्रोल पम्प पर ये सुविधाएँ निशुल्क हर हाल में मिलनी ही चाहिए, चाहे वह पेट्रोल पम्प किसी भी कंपनी का क्यों न हो:
1. वाहन में नि:शुल्क हवा
2. पीने का पानी
3. शौचालय
4. किसी भी चोट या घाव के मामले में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स.
5. शिकायत रजिस्टर करने के लिए शिकायत बॉक्स.
6. आग से बचने के लिए अग्निशमन यंत्र और रेत बाल्टी जैसे सुरक्षा उपकरण.
7. तेल की कीमतें और काम के घंटे.
8. ग्राहकों की सुविधा के लिए, तेल कंपनी के कर्मियों के फोन नंबर के साथ स्टेशन मैनेजर के लाइसेंस, नाम और फोन नंबर का किसी दीवार आदि पर लिखा जाना ।
एक नागरिक के रूप में हमारी जिम्मेदारियां:
ऐसा नही है कि हमारे लिए सिर्फ अधिकार ही बनाये गए हैंl बिना कर्तव्यों के अधिकारों की बात करना तर्क पूर्ण नही है l इसलिए जब हम पेट्रोल पम्प पर जाते हैं तो हमारे लिए कुछ जिम्मेदारियां भी बनायी गईं हैं ये इस प्रकार हैं :
1. जब हम डीजल या पेट्रोल भरवाते हैं तो हमें अपनी गाड़ी या बाइक का इंजन बंद कर देना चाहिए कहीं ऐसा न हो कि पेट्रोल डालते समय बाहर निकल जाये और आग लग जाये l
2. पेट्रोल पंप परिसर के भीतर कभी भी सिगरेट या माचिस ना जलाएं l
3. डीजल या पेट्रोल लेने के दौरान कभी भी अपने मोबाइल फोन पर कॉल न करें, बल्कि हो सके तो फोन स्विच ऑफ कर दें l
4. डीजल या पेट्रोल डलवाते समय वाहन से नीचे उतर जायें l
5. प्लास्टिक या कांच की बोतलों में डीजल या पेट्रोल को लेना खतरनाक है, ऐसा न करें l
इस प्रकार हमने जाना कि एक पेट्रोल पम्प मालिक के लिए यह अनिवार्य है कि वह पम्प पर मुख्य मूलभूत सुविधाएँ जैसे पानी, हवा, शौचालय और प्राथमिक मेडिकल सहायता मुफ्त में अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराये l