बुरहानपुर - लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 नियम 2016 के अंतर्गत जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागृह में किया गया।
कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, चाइल्ड लाइन, के पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रशिक्षक श्री प्रशांत दुबे (विषय विशेषज्ञ) बाल संरक्षण एव बाल अधिकार, आवाज संस्था, भोपाल द्वारा चाईल्ड ट्रेफिकिंग, पॉक्सो एक्ट एवं बाल संरक्षण की अवधारणा को समझाते हुए बालकों को लैंगिक अपराध से होने वाले शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास पर पड़ने वाले विपरित प्रभाव के बारे में प्रतिभागियों को पॉक्सो एक्ट की मुख्य धाराओं के माध्यम से लैंगिक अपराध की स्थिति अनुसार सजाओं के बारे में अवगत कराया
पास्को एक्ट 2012-2020 अधिनियम 2015-2016 के अंतर्गत यह जानकारी दी गई जिसमें लैगिक अपराध किस तरह से घटते हैं उन अपराधों का समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है।नाबालिक बालक बालिकाओं के साथ लैंगिक अपराध किए जाने पर कानून में उसके क्या प्रावधान है, किस तरह से दंडित किया जा सकता है और तो और इन अपराधों से किस तरह से बचा जा सकता है यह संपूर्ण जानकारी इस कार्यशाला में दी गई।
कार्यक्रम अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई द्वारा विभागीय समेकित बाल संरक्षण योजना को बारीकी से समझाते हुए सभी उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। श्री सुनिल सेन द्वारा बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
उक्त कार्यशाला में थाना प्रभारी श्री संजय पाठक द्वारा भी उक्त विषय पर पुलिस विभाग को प्राप्त हो रही शिकायतों के समाधान पर प्रकाश डाला गया।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में पुलिस विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, चाईल्ड लाईन, बालगृह, आजीविका मिशन, श्रम विभाग, उच्च शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी आईसीपीएस/डीसीपीयू आदि उपस्थित रहे।

Tags
बुरहानपुर समाचार