महाराष्ट्र के रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, सरेआम किया जानलेवा हमला

बुरहानपुर - बीती रात्रि को नाचन खेड़ा घाट पर महाराष्ट्र की बॉर्डर से आठवडा से हथियारों से लैस करीब 25 से 30 अवैध रेत उत्खनन कर्ताओं द्वारा बुरहानपुर जिले के रेत ठेकेदार बामदेव ग्लोबल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और साथ ही गश्ती वाहन के शीशे तोड़े करीब 1 घंटे तक यह विवाद चलता रहा जैसे ही ठेकेदार के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे अवैध उत्खननकर्ता भाग खड़े हुए।
सूचना मिलने के बाद ठेकेदार और कर्मचारी मौके पर पहुंचे वही सुबह ठेकेदार द्वारा शाहपुर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की बॉर्डर से नदी के सहारे डोंगो से यह अवैध उत्खननकर्ता बुरहानपुर की सीमा में प्रवेश कर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे हैं। 
ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा जब रोका जाता है तो आए दिन विवाद की स्थिति बनती है बीती रात को कई डोंगे लेकर अवैध उत्खनन कर्ता घाट पर पहुंचे थे गाड़ी टूटी फूटी अवस्था में शाहपुर थाने में खड़ी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post