सूदखोरी की झूठी रिपोर्ट व सूचना देने वाले को बुरहानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

बुरहानपुर - जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लालबाग थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे सूदखोरी का मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसका प्रकाशन समाचार पत्रो मे पढकर आवेदक विजय पिता भंवरसिंह ठाकुर निवासी राम मंदिर चिंचाला दिनांक 12/02/2021 को अपनी पत्नी एवं 15 वर्षीय लड़की को लेकर एसपी कार्यालय में चंदनसिंह ठाकुर निवासी मोमीनपुर थाना गणपति नाका के विरुध्द एक शिकायती आवेदन पत्र देकर बताया कि अनावेदक चंदनसिंह ठाकुर से विजय ठाकुर ने 03 लाख रुपये ब्याज से लिये थे । उसके द्वारा अभी तक 06 लाख रुपये दिये जा चुके है और वह अभी भी उससे और 03 लाख रुपये की मांग कर रहा है । जिससे कि आवेदक अत्यंत परेशान है ।
शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना प्रभारी गणपति नाका उनि राजेन्द्र इंगले को शिकायत की तस्दीक की जाकर कार्यवाही करने को कहा गया । 
थाना प्रभारी गणपति नाका द्वारा तत्काल अनावेदक के घर मोमिनपुर पहुंच कर तस्दीक की गई जिसमे यह पाया गया कि , अनावेदक चंदनसिह ठाकुर 70 वर्षीय सेवा सदन कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर है एवं वर्तमान में भी गेस्ट फेकल्टी पर लेक्चरर है और उनके द्वारा सन 2017-18 मे उनके लड़के को नौकरी लगाने के नाम से 03 लाख रुपये आवेदक विजय पिता भंवरसिंह ठाकुर को दिये गये थे । 
अग्रिम जांच करने पर यह पाया गया कि विजय ठाकुर व उसके भाई महेन्द्र ठाकुर के विरुद्ध थाना लालबाग पर सन 2018 में खंडवा के कुछ लोगो के साथ नौकरी लगाने के नाम से लाखो की धोखाधड़ी की गई थी ।
जिसमे थाना लालबाग में अपराध क्रं . 36/2018 धारा 420,406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसी तारतम्य मे जब चंदनसिह ठाकुर द्वारा अपने पैसे पुन प्राप्त न होने पर थाने मे महेन्द्रसिंह ठाकुर के खिलाफ शिकायत की गई तो महेन्द्र सिह ठाकुर ने झूठी एवं मनगढ़त कहानी रचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आकर झूठी शिकायत व सूचना देना पाया गया । 
थाना प्रभारी गणपति नाका द्वारा इसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत की गई ,जिसपर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा आवेदक विजय ठाकुर के द्वारा सूदखोरी के संबंध में झूठी शिकायत व सूचना देने पर थाना गणपति नाका प्रभारी को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । 
थाना प्रभारी गणपति नाका द्वारा विजयसिह ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । जिसमे उनि राजेन्द्र इंगले सउनि दिलीप सिह , बिहारीलाल मंडलोई एवं महिला साथियो की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post