दिल्ली में आयोजित विश्व यूनानी दिवस कार्यक्रम में देवास के डॉ ज़िया उर रहमान सम्मानित

देवास - सवंत्रता सेनानी  हकीम अजमल खान (फ्रीडम फाइटर, मसीहुल मुल्क ) केे जन्मदिन पर विश्व स्तर पर अयोजित वर्ल्ड यूनानी डे 2021 के उपलक्ष्य पर दिल्ली में एक प्रोग्राम बा उनवान(शीर्षक) नेशनल सिम्पोजियम आन सर्जरी इन यूनानी चिकित्सा पद्धति जवाहर लाल नेहरू नेशनल युथ सेन्टर आई टी वो दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस मौके पर देश से आये हुए तमाम यूनानी डॉक्टर्स, स्कॉलर्स और रिसर्चर ने भाग लिया और डॉ सुम्बुल रहमान अस्सिस्टेंट प्रोफेसर ए एम यू अलीगढ़ का पी पी टी सर्जरी का इतिहास को भी प्रस्तुत किया गया ।
इस मौके पर डॉ ज़िया उर रहमान डायरेक्टर हकीम अब्दुल हमीद यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल देवास मध्यप्रदेश को हकीम इल्यास खान शरवानी नेशनल अवार्ड  यूनानी एजुकेशन चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा औऱ उनके उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए तिब्बी कांग्रेस के मानद सचिव हकीम सय्यद अहमद खान डिप्टी डायरेक्टर सी सी आर एम  प्रोफेसर  मुश्ताक़ अहमद फॉर्मर डायरेक्टर सी आर आई यू एम हैदराबद& हेड यूनानी मेडिसिन चेयर यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न केप टाउन साउथ अफ्रीका और प्रोफेसर एम ए जाफरी वाईस चांसलर जामिया हमदर्द दिल्ली  के द्वारा दिया गया।
ये कार्यक्रम देश की यूनानी डॉक्टर्स और हकीम और यूनानी चिकित्सा पद्धति को हमेशा बढ़ावा देने वाली  सबसे बड़ी संस्था आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस ने आयोजित किया था
डॉ ज़िया उर रहमान ने डॉ सय्यद खान का सुक्रिया अदा करते हुए भविष्य में ऐसी तरह यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ाने के कार्य करते रहने का भरशक प्रयाश करते रहेंगें।
इस मौके पर डॉक्टर मोहम्मद सऊद डॉ सादिक़ अंसारी डॉ फुरकान रज़ा डॉ आतिफ डॉ एजाज़ अली क़ादरी डॉ ज़ुबैर भोपाल इंजीनियर अनश शेख इमरान कन्नूज़ी आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post