बुरहानपुर - भारत सरकार के विज्ञान प्रसार नई दिल्ली एवं साइंस सेंटर ग्वालियर मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित प्रकृति अध्ययन शिविर का शुभारंभ निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर मैं किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अजीत सिंह कृषि विज्ञान केंद, विशिष्ट अतिथि विजय सिंह परिहार प्राचार्य इंपीरियल स्कूल एवं श्रीमती आस्था राय डायरेक्टर निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे देकर किया गया। कार्यक्रम का परिचय साइंस सेंटर ग्वालियर मध्य प्रदेश के सचिव संध्या वर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में 4 दिन तक बच्चों को प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों का अध्ययन कराया जाएगा इसी तारतम्य में वृक्षों के विभिन्न महत्व की जानकारी उपयोगिता बताइ मुख्य अतिथि डॉ अजीत सिंह ने बताया कि प्रकृति को संरक्षित करना हमारा मूल कर्तव्य होना चाहिए तथा उसे हम केवल अपनी जरूरत के लिए ही उपयोग करें अपने स्वार्थ के लिए नहीं अतः प्रकृति के समीप रहकर उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है विजय सिंह परिहार ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से स्कूली बच्चों को प्रकृति के संरक्षण व महत्त्व दोनों की जानकारी मिल रही है साथ ही बच्चों में एक वैज्ञानिक सोच विकसित हो रही है स्त्रोत प्रशिक्षक बीएल मलैया जी द्वारा बच्चों को बीजों के अंकुरण से संबंधित जानकारियां दी गई कार्यक्रम में स्त्रोत प्रशिक्षक जागृति शर्मा द्वारा बच्चों को बताया कि प्रकृति को विज्ञान के नजरिए से देखने व समझने की आवश्यकता है। कार्यक्रम समन्वयक हेमलता पालीवाल ने बताया कि विभिन्न स्कूलों से सो के लगभग शिक्षक व छात्र-छात्राएं सहभागिता कर रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन हेमलता पालीवाल ने किया एवं आभार सह समन्वयक लोकेश भावसार ने माना ।
Tags
बुरहानपुर समाचार