बेहतर नींद लेने के लिए अपनाएं ये स्लीपिंग रूटीन, सेहत भी होगी अच्छी

आपकी दिनचर्या का प्रभाव आपके शरीर और मस्तिष्क दोनों पर पड़ता है। साथ ही इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ता है। कम या ज्यादा नींद लेने से शरीर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीकों से प्रभावित होता है। ऐसे में अगर आप स्लीपिंग रूटीन फॉलो करेंगे तो आप भरपूर नींद लेने के साथ साथ समय पर जाग भी पाएंगे और तरोताजा महसूस करेंगे। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि भरपूर नींद लेने के लिए आप किन तरीकों को अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...


◆ सोने का समय निर्धारित करें-


अगर आप नियमित रूप से एक ही समय पर सोएंगे तो शरीर को पता चलेगा कि अब सोने का समय हो गया है। उदाहरण के तौर पर सोने से पहले हल्का म्यूजिक सुनें या अपनी मनपसंद पढ़ें। अब 10 मिनट के लिए कुछ पढ़ें और फिर दांतों में ब्रश करके सो जाएं।


◆ रात का भोजन हो संतुलित -


कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सोने से पहले ज्यादा भोजन कर लेते हैं। ऐसे में उनके पेट को ज्यादा समय तक काम करना पड़ता है। अगर खाने में कभी देरी हो जाए तो हल्का आहार लें। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खाली पेट सोते हैं। केवल यह सोचकर कि कहीं उनका वजन ना बढ़ जाए। बता दें कि एक्सपर्ट ऐसी अवस्था में सोने के लिए मना करते हैं। अगर आप डाइटिंग पर हैं तब भी सोने से पहले कम कैलोरी वाले स्नैक्स जरूर लें।


◆ सोने से ठीक पहले व्यायाम करना गलत -


जो लोग देर शाम को ज्यादा व्यायाम करते हैं उनकी श्वास और हृदय गति तेज हो जाती है। ऐसे में ये लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं। व्यायाम के लिए दिन का समय निर्धारित करें। अगर आप सोने से पहले व्यायाम करना चाहते हैं तो सबसे पहले थोड़ा टहलें और फिर हल्की फुल्की स्ट्रैचिंग की मदद से खुद को तनाव मुक्त करें। साथ ही हल्के व्यायाम का अभ्यास करें।


◆ सोने से पहले खुद को कर ले फ्री -कुछ लोग सोने के समय से ठीक पहले तक काम करते रहते हैं। यह आदत सही नहीं है कम से कम आधे घंटे पहले खुद को सभी कार्यों से अलग कर लें। और अपनी पसंद का काम करें। जैसे आप अपने परिवार के साथ आज पूरे दिन क्या-क्या किया उससे संबंधित बात कर सकते हैं। इससे आप तनाव रहित रहेंगे। रात को सोने से पहले गर्म पानी से स्नान तो पूरे दिन की थकान और धूल के कण दूर हो जाते हैं। इसके अलावा लैपटॉप, सेल फोन, टैबलेट, टीवी या अन्य उपकरणों से सोने से पहले दूरी बना लें। क्योंकि इन उपकरणों से जो प्रकाश निकलता है उससे सोने में मुश्किल आती है।


◆ हेल्दी नींद के लिए सिगरेट से रहें दूर -अगर धूम्रपान का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे दिमाग की नसें प्रभावित होती हैं। साथ ही शर्करा युक्त और अधिक कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में ना जोड़ें।


कुछ जरूरी बातें


जिस जगह आप सोते हैं वहां कुछ भी ना खाएं और ना ही फोन का इस्तेमाल करें।


जिस कमरे में आप सोए उस कमरे में अंधेरा, शांत और थोड़ा ठंडा रखें।


हेडफोन का इस्तेमाल सोते वक्त न करें। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है।


अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो बेवजह बिस्तर पर ना लेटे रहें। ऐसे में आप दूसरे कमरे में जाएं और खुद को व्यस्थ रखने के लिए कुछ ना कुछ करते रहें और जब नींद आने लगे तो वापस स्तर पर आ जाए।


 


 


Post a Comment

Previous Post Next Post