जायंट्स राष्ट्रिय सेवा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ


बुरहानपुर नि.प्र.- भारतीय मूल की मानव सेवी अंतरराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर का राष्ट्रिय सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ विभिन्न संस्थाओ जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर , जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ,श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत जिला इकाई बुरहानपुर ,आनंदम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सभी के सहयोग से गाँधी चौक स्थित मॉडल क्लब बुरहानपुर में शहर पुलिस कोतवाली के टी आई श्रीमान गिरवर सिंह जी एवं श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत के म.प्र. महामंत्री शहजादा आसिफ खान के आतिथ्य में शुभारम्भ हुआ l  



                  जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत जिला इकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने जायंट्स राष्ट्रिय सप्ताह के अंतर्गत 01 से 07 दिसम्बर 2020 तक किये जाने वाले कार्यक्रमों से उपस्थित जनों को अवगत कराया l और सभी से निवेदन किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर राष्ट्रिय सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाये l इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर ने कार्यक्रम शुभारम्भ की घोषणा की तत्पस्च्यात उपस्थित द्वय अतिथियों का मोती की माला से स्वागत किया गया l 


                 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान सिटी पुलिस कोतवाली टी आई गिरवर सिंह जी ने कहा की 7 दिन के जो कार्यक्रम आप सभी लोग मिलकर आयोजित कर रहे है वह निश्चित ही रूप से यह एक सराहनीय प्रयास है l मुझे ख़ुशी इस बात की है की अक्सर मैंने देखा है कई काम सेवा के होते है और उसका प्रतिफल स्वरुप मानदेय प्राप्त होता है किन्तु आप सभी लोग जो मिलकर मानव सेवा का कार्य कर रहे हो वह निस्वार्थ भाव से अपने जेब से पैसे लगाकर निश्चित रूप से मानव सेवा की इससे अच्छी कोई मिसाल नही है l आप एसे ही कार्य करते रहे मेरी आप सभी को शुभकामना है l  


                     कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत के , म.प्र. के महामंत्री शहजादा आसिफ खान ने अपने उदबोधन में कहा की मानव सेवा करना नर नारायण की सेवा करना है l पिछले कई वर्षो से जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं अन्य उपरोक्त सभी संस्थाए जो मानव सेवा के कार्य प्रतिपादित कर जनमानस को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है l इससे निश्चित रूप से दुसरो को प्रेरणा मिल रही है l मुझे ख़ुशी है की यह सभी संस्थाए संयुक्त रूप से मिलकर जायन्ट्स के राष्ट्रिय सेवा सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने का जो प्रयास कर रही है l निश्चित रूप से इन प्रयासों से आप सभी लोगो को सफलता मिलेगी एसी मेरी शुभकामना है l 


                         जायंट्स राष्ट्रिय सेवा सप्ताह के अवसर पर जायंट्स अध्यक्ष सरोज ठाकुर ,जायंट्स सचिव शोभा चौधरी , जनजाग्रति संस्था अध्यक्ष महेश खंडेलवाल , जनजाग्रति संस्था सचिव अताउल्ला खान , श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत जिला इकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन , श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत जिला इकाई बुरहानपुर की सचिव डॉ. फोजिया सोडावाला के साथ साथ उपरोक्त संस्थाओ के सम्मानीय सदस्य एवं पदाधिकारी सर्व श्री डॉ. हर्ष वर्मा , डॉ. अशोक गुप्ता , हरिओम अग्रवाल ,नरेश सुखवानी , मेहुल जैन , विनय सूर्यवंशी , सुमेरा अली , धनेश दलाल , डॉ, मनोज अग्रवाल , गनपत दास चौधरी एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे l 


                 कार्यक्रम का संचालन जनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने किया एवं उपस्थित सभी सम्मानीय सदस्यों का आभार जायंट्स अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने माना l


Post a Comment

Previous Post Next Post