देश भर मे पिछले कई महीनों से लॉक डाउन और कोरोना सम्बंधित खबरों और व्यापार व्यवसाय के प्रभावित होने से महामारी के इस दौर में मानसिक तनाव हो सकता है.
हो सकता है कि आपको बेचैनी महसूस हो रही हो, आप तनाव महसूस कर रहे हों, परेशान हो रहे हों, दुखी हों, अकेला महसूस कर रहे हों.
इसके लिए ये दस टिप्स हैं जिससे आप अपने मानसिक स्थिति को बेहतर बनाए रख सकते हैं.
01- संपर्क में बने रहें -
अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ फ़ोन, वीडियो कॉल या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में बने रहें।
02- शंका का समाधान ज़रूरी -
उन चीज़ों के बारे में बात करते रहें जिससे आपको परेशानी हो रही हो.कहते हैं दुःख बाटने से दुःख कम हो जाता है,किसी से बातें साझा करने से तनाव कम हो जाता है।
03- भावनाओं पर नियंत्रण -
दूसरे लोगों को भी समझने की कोशिश करें.अपने व्यवहार को भी अपने नियंत्रण में रखें।
04- व्यवहारिक दिनचर्या -
अपनी नई दिनचर्या को व्यवहारिक तरीक़े से प्लान करें. और गाइडलाइंस के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली बनाये।
05- व्यायाम व खानपान -
अपने शरीर का ध्यान रखें. नियमित व्यायाम और ख़ान-पान का ध्यान रखें.पैदल घूमना , दौड़ना , तैरना , रस्सी कूदना , डांस करना या एरोबिक एक्सरसाइस करना जैसे बहुत से विकल्प है जिन्हें अपनी पसंद से अपना सकते है।
06- सही जानकारी ज़रूरी -
आप जहां से भी जानकारियां ले रहे हों वो क्रेडिबल सोर्स हो और इस महामारी के बारे में बहुत अधिक ना पढ़ें.ज्यादातर डर या तनाव का कारण अज्ञानता यानि जानकारी नहीं होना होता है। ऐसे में कोई भी आपको डरा कर Tension पैदा कर सकता है और आपका गलत फायदा उठा सकता है।
07- मनोरंजन व रूचि का ध्यान रखें -
अपने मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखें.अपनी पसंद का संगीत सुनना। किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना जानते हों तो उसे काम में लें। किसी विशेष खेल जैसे बेडमिंटन , टेनिस , केरम आदि में रुचि हो तो उसमे हिस्सा बने । बागवानी का शौक हो तो उसे पूरा करें। पेंटिंग , बुनाई , क्राफ्ट आइटम बनाना जैसे बहुत से विकल्प हो सकते है।
08- आशावादी रहें -
वर्तमान पर फ़ोकस करें और यह याद रखें कि यह समय चिर-स्थायी नहीं है. इसलिये आशावादी बने रहें।
09- अच्छी नींद -
नींद को किसी भी तरह से बाधित ना होने दें.थकान होने पर सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होती है इससे उलटी सीधी बातें दिमाग में आकर तनाव पैदा कर सकती है। अतः भरपूर नींद लेने से थकान दूर होकर Tension कम होता है।
10-नशे से दूरी -
टेंशन या दबाव पर नियंत्रण पाने के लिए कुछ लोग नशे का सहारा लेने लगते है जैसे धूम्रपान , गुटखा , शराब आदि यहाँ तक कि कुछ लोग ड्रग्स लेना शुरू कर देते है। इन सब चीजों से समस्या हल नहीं होती बल्कि बढ़ जाती है। इससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है।