बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे अब तक चार पांच बार अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करा चुके हैं। हर बार की तरह उनकी रिपोर्ट इस बार भी निगेटिव आई। उनके साथ नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चैहान, भाजपा नेता राजू शिवहरे की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
गौरतलब है कि नेपानगर विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नेपानगर विधायक के पति राजेश कास्डेकर की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। उनके बाद विधायक सुमित्रा कास्डेकर भी पाजिटिव हो गई। उनके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेता दिल्ली और भोपाल मुख्यमंत्री, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार मानने गए थे। वहां से लौटने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने कोरोना टेस्ट कराया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
Tags
बुरहानपुर समाचार