हमारा शहर... हमारी विरासत : सूर्य पुत्री माँ ताप्ती नदी

ताप्ती पश्चिमी भारत की प्रसिद्ध नदी है। यह मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वत के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती और अरब सागर में गिरती है। 

यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तक बहती है और खम्बात की खाड़ी में जाकर मिलती है। सूरत बन्दरगाह इसी नदी के मुहाने पर स्थित है।

हिन्दू मान्यता अनुसार तापी को सूर्य की पत्नी छाया की पुत्री माना जाता है और ये शनि की बहन है। इसको ताप्ती नदी के नाम से भी जाना जाता है। तापी नदी का विवाह संवरण नामक राजा के साथ हुआ था जो कि वरुण देवता के अवतार थे।

विस्तार और सहायक नदियाँ

ताप्ती नदी की घाटी का विस्तार कुल 65,145 कि.मी² में है, जो भारत के कुल क्षेत्रफ़ल का २ प्रतिशत है। यह घाटी क्षेत्र महाराष्ट्र में 51,504 कि.मी², मध्य प्रदेश में 9,804 कि.मी² एवं गुजरात में 3,837 कि.मी² है। ये घाटी महाराष्ट्र उत्तरी एवं पूर्वी जिलों जैसे अमरावती, अकोला, बुल्ढाना, वाशिम, जलगांव, धुले, नंदुरबार एवम नासिक में फ़ैली है, साथ ही मध्य प्रदेश के बैतूल और बुरहानपुर तथा गुजरात के सूरत एवं तापी जिलों में इसका विस्तार है। इसके जलग्रहण क्षेत्र का 79% गुजरात शेष मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र राज्य में पड़ता है.

पौराणिक महत्व -

वह आदिकाल से लेकर अनंत काल तक मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि महाराष्टï्र एवं गुजरात के विभिन्न जिलों की पूज्य नदियों की तरह पूजी जाती है . जिसका एक कारण यह भी है कि सूर्यपुत्री ताप्ती मुक्ति का सबसे अच्छा माध्यम है . सबसे आश्चर्य जनक तथ्य यह है कि सूर्य पुत्री ताप्ती की सखी सहेली कोई और न होकर चन्द्रदेव की पुत्री पूर्णा है जो की उसकी सहायक नदी के रूप में जानी – पहचानी जाती है

भविष्य पुराणों में ताप्ती महिमा के बारे में लिखा है कि सूर्य ने विश्वकर्मा की पुत्री संजना से विवाह किया था. संजना से उनकी दो संताने हुई- कालिन्दनी और यम. उस समय सूर्य अपने वर्तमान रूप में नहीं वरन अण्डाकार रूप में थे. संजना को सूर्य का ताप सहन नहीं हुआ . अत: अपने पति की परिचर्चा अपनी दासी छाया को सौंपकर वह एक घोड़ी का रूप धारण कर मंदिर में तपस्या करने चली गई . छाया ने संजना का रूप धारण कर काफी समय तक सूर्य की सेवा की . सूर्य से छाया को शनिचर और ताप्ती नामक दो संतान हुई।

इस प्रकार सूर्य देव की लाड़ली बेटी एवं शनिदेव की प्यारी बहना ताप्ती जो आदिगंगा के नाम से भी प्रख्यात है। स्वंय भगवान सूर्यनारायण ने स्वंय के ताप को कम करने के लिए ताप्ती को धरती पर भेजा था। 

पुराणों में लिखा है कि भगवान शंकर की जटा से निकली भागीरथी गंगा मैया में सौ बार स्नान का, देवाधिदेव महादेव के नेत्रों से निकली एक बुन्द से जन्मी शिव पुत्री कही जाने वाली माँ नर्मदा के दर्शन का तथा माँ ताप्ती के नाम का एक समान पूण्य एवं लाभ है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post