महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया




बुरहानपुर — माननीय महापौर महोदय द्वारा नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह बजट आधुनिक तकनीक एवं पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन को भी बजट की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी।

प्रस्तुत बजट के अनुसार कुल अनुमानित व्यय राशि ₹3,49,56,28,404 निर्धारित की गई है, जबकि कुल आय ₹3,49,52,35,171 आंकी गई है। इस प्रकार नगर निगम को ₹3,93,233 की बचत दर्शाई गई है, जो वित्तीय अनुशासन एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन का परिचायक है।
 महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजिटल बजट प्रस्तुति से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित होगी।
नगर निगम का यह बजट शहर के सतत विकास एवं नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हेतु प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव एम आई सी चैयरमैन, संध्या राजेश शिवहरे,धनराज महाजन,भारत इंगले,संभाजी सगरे, अनिल विस्पुते, नितेश रोशन दलाल, महेंद्र इंगले,एजाज असरफी, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन, निगम सचिव संजय शाह वीरेंद्र रवाये हरीश मोरे आदि उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post