भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य महावीर विधान सम्पन्न



बुरहानपुर -भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य श्री महावीर विधान का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।



विधान के दौरान शांतिधारा का पुण्यार्जन श्रीमति विमला देवी सुभाषचंद जी लुहाड़िया परिवार एवं श्रीमति चिंतामणि कैलाशचंद जी पाटनी द्वारा किया गया। वहीं मुख्य कलश स्थापना का पुण्य लाभ श्रीमती लक्ष्मी देवी जम्बू कुमार जी पहाड़िया को प्राप्त हुआ।
कलश स्थापना के अन्य पुण्यार्जकों में श्रीमती मोनाली सुहास जी हुमड़, श्रीमती सपना राहुल जी हुमड़, श्रीमती अलका किरण जी हुमड़ एवं श्रीमती सुनीता निर्मल जी पाटनी शामिल रहीं। दीप प्रज्वलन का सौभाग्य श्री संजय शरद जी हुमड़ को प्राप्त हुआ।
विधान में संगीत सानिध्य श्री आलोक जी पटौदी द्वारा प्रदान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।
इस मंगलमय अवसर पर शरद हुमड़, नीलेश पाटनी, शरद लुहाड़िया, संजय बड़जात्या, सुशील हुमड़, ऋतु लुहाड़िया, भावना जैन, सुहास हुमड़, किरण हुमड़, राहुल हुमड़, विवेक लुहाड़िया, रवि लुहाड़िया, विबोध श्री सहित महिला मंडल, नवचेतना मंडल एवं अनेक समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए भक्तिभाव से विधान को सम्पन्न किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post