बुरहानपुर के युवाओं में बढ़ा साइक्लिंग का क्रेज़ : प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर को होते हैं क्या-क्या फायदे

बुरहानपुर - बुरहानपुर के युवाओं, जो मोर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के शौकीन हैं उनमें आजकल साइकिल का क्रेज बढ़ रहा है। कुछ साल पहले तक जहां लोग साइकिल चलाने में शरमाते थे या इंसल्ट समझतेे थे, वहीं अब जिनके घरों में लक्जरी कारें भी हैं वो भी अपनी हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए साइकिल चला रहे हैं। जिस वजह से शहर में अब तेजी से साइकिलिंग क्लब बन रहे हैं। युवाओं का कहना है कि जिम में अधिक भीड़ व संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए साइकिलिंग बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग करने से फिट रहने के साथ ही शरीर का भी विकास होता है और आनंद भी आता है।

आइए हम बताते हैं साइक्लिंग के फायदे 

रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, तथा मधुमेह जैसे रोगों से मृत्यु के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है, 

शरीर को फिट रखने का एक सबसे असरदार तरीका साइकिल चलाना है. साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों की टोनिंग होती है, हमारा हृदय स्वस्थ रहता है, रक्त परिसंचरण भी बेहतर रहता है।

अच्छी नींद लाने में सहायक -

साइक्लिंग से रात में अच्छी नींद आती है. इसका मतलब ये है कि अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो साइक्लिंग करने से आपकी ये परेशानी हल हो सकती है क्योंकि साइकिल चलाने से थकान होती है जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलता है.

बीमारियां रहती हैं दूर -

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है. बॉडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जो लोग साइकिल चलाते हैं वो साइकिल न चलाने वालों की तुलना में 50 प्रतिशत तक कम बीमार पड़ते हैं.

मांसपेशियां मजबूत बनती हैं -

अगर आप हर रोज 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो इससे आपके शरीर की सारी मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत बनती है. इसके साथ ही साइकिलिंग करने वाले इंसान की सेक्सुअल पावर भी बढ़ती है. 

तेज होती है याददाश्त -

हर रोज 30 मिनट तक साइकिल चलाने से आपकी याददाश्त अन्य लोगों की तुलना में 15 फीसदी तक बढ़ सकती है. एक शोध के अनुसार साइकिल चलाने से ब्रैन की कोशिकाएं सक्रिय होती हैं जिससे आपके दिमाग में नई कोशिकाओं का भी विकास होता है.

त्वचा में निखार आता है - 

साइकिलिंग करने से ब्लड सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति होने से आपकी त्वचा ज्यादा अच्छी और चमकदार रहती है। यानि कि हमउम्र लोगों से आप अधिक यंग दिखाई देगें।

कार्य कुशलता बढ़ती है -

आपको अपने काम को अच्छी तरह से करने में मदद मिलती. साइकिलिंग करने वाले लोग अपने ऑफिस वर्क से ब्रेक कम लेते हैं. इतना ही नहीं ऐसे लोगों का काम टाइम पर भी पूरा होता है. ये लोग दूसरे लोगों की तुलना में अच्छी तरह से काम कर पाते हैं.

एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करता है -

जो लोग हाई कैलोरी जैसे कि समोसा, कचौरी, कोल्डड्रिंकआदि का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं. उनके लिए साइकिलिंग करना एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। वज़न भी कंट्रोल रहता है।

साइक्लिंग के दौरान सुरक्षा उपाय - 

  • साइकिल चलाते समय ढीले कपड़े ना पहनें, क्योंकि साइकिल चलाते समय फंस सकते हैं और गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
  • साइकिल चलाते समय अपने साथ अधिक मात्रा में पानी रखना चाहिए। क्योंकि शारीरिक एक्टिविटी के कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और आपको बार-बार पानी पीने की जरूरत होती है।
  • साइकिल चलाना शुरू करने से पहले आपकी मांसपेशियों को वार्म अप और स्ट्रेच करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपको साइकिल तेजी से चलाने के लिए शरीर को एक्टिव करता है।
  • साइकिलिंग के लिए हेलमेट जरूर पहने। यह आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है। यह आपको दुर्घटना होने पर सिर की चोट से बचाता है। इसके अलावा पूरी सुरक्षा के लिए उचित कोहनी और घुटने के गार्ड पहने।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post