बुरहानपुर नि.प्र.- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर युवा मंच के प्रचार मंत्री रामकुमार अग्रवाल ने बताया की शहर की प्रतिष्ठित युवा समाज सेविका केंद्र सरकार द्वारा संचालित जिला वन स्टॉप सेंटर सखी में सम्मानीय परामर्शदाता जिला बाल कल्याण समिति में प्रथम ग्रेड न्यायिक मजिस्ट्रेट का दायित्व निर्वाहन खंडपीठ, रेडक्रॉस सोसायटी में प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य ,तथा जिला आपदा मेनेजमेंट समिति , चाइल्ड हेल्प लाइन , जिला विधिक सेवा में पेरालिगल वोलेनटियर , पुलिस विभाग के अनतर्गत जिला स्तरीय परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदाता एवं लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष, एसी समाज सेवीका एवं अन्य समाजिक संस्थाओ से जुडी सशक्त महिला तसनीम मर्चंट का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बुरहानपुर द्वारा शाल , श्रीफल , पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया l रामकुमार अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जालान , रविन्द्र गुप्ता , पूर्व सचिव सत्यनारायण पुरोहित , कोषाध्यक्ष राजकरण बोथरा , सचिव पुरुषोत्तम तिब्डीवाल , किशोर देवड़ा , संदीप जैन , परमेश्वर शर्मा एवं, शैली कीर , आशा तिवारी , मोहम्मद मर्चंट के साथ साथ अन्य समाज सेवी उपस्थित थे l
Tags
बुरहानपुर समाचार