जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरपुर में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 6 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश पत्ते एवं ₹5650 की नगदी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
संतोष पिता गोपाल, निवासी ग्राम सिरपुर
अक्षय पिता रविन्द्र भालेराव, निवासी ग्राम निम्बापुर
शुभम पिता राजाराम प्रजापति, निवासी ग्राम खेरखेड़ा
कैलाश पिता बलिराम चौहान, निवासी खैरखेड़ा
प्रफुल पिता मधुकर महाजन, निवासी ग्राम हनुमतखेड़ा
शाहरुख पिता रफीक, निवासी ग्राम खेरखेड़ा
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जप्त सामग्री:
52 ताश पत्ते
₹5650 नगद
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव सहित प्रआर मनीष भटुरे, अजय अजनारे, आरक्षक सुनील धुर्वे, विजेन्द्र देवल्ये, अजय अहिरवार एवं कैलाश मोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
