सिंधीपुरा और लोहारमंडी क्षेत्र में रोड़ निर्माण किए जाने का महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने किया निरीक्षण




बुरहानपुर — कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत सिंधीपुरा गेट से खण्डवा रोड तक एवं लोहारमंडी रोड से सुधार पट्टी होते हुए विठ्ठल मंदिर से नागझिरी घाट तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत 174.83 लाख रुपये) शीघ्र प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त निर्माण कार्य के प्रारंभ के पूर्व महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले सड़कों पर स्थित चेम्बर्स सहित अन्य संरचनाओं का समुचित लेवल लिया जाए तथा तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

महापौर श्रीमती पटेल ने विशेष रूप से कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं टिकाऊ हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन सुविधा प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान इस महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल, गजेंद्र पाटिल युवा नेता, एम आई सी सदस्य अनिल विसपूते, भारत इंगले,नितेश दलाल, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, उपयंत्री , गोपाल महाजन,सौरभ वर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post