पत्नी की प्रेरणा से शुरू हुई ‘जल सेवा’: भरतीया परिवार शहर के 11 स्थानों पर दे रहा है शीतल जल सेवा



बुरहानपुर - वैशाख माह में किए गए पुण्य कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है, और इसी भावना को साकार कर रहे हैं शहर के युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री सुनील भरतीया। 
उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती कनक देवी की प्रेरणा से ‘शीतल जल सेवा’ की शुरुआत की, जो आज शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर संचालित हो रही है।

भीषण गर्मी में जब आमजन, मजदूर और राहगीर ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए, तब श्री भरतीया की धर्मपरायण पत्नी का मन द्रवित हो उठा। उन्होंने अपने पति से इस दिशा में कुछ करने का आग्रह किया। पत्नी की इस संवेदनशील सोच ने श्री भरतीया के मन को गहराई से प्रभावित किया और यहीं से एक सेवा संकल्प का जन्म हुआ।
श्री भरतीया बताते हैं कि वर्तमान में यह सेवा विस्तार पाती गई और शहर के व्यस्ततम स्थानों—कमल टॉकीज, नेहरू चौक, साड़ी बाजार,नेहरू स्टेडियम, रस्तीपूरा, बस स्टैंड, लालबाग, शनवारा सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ठंडे और RO युक्त स्वच्छ जल की व्यवस्था की गई। 

आज यह सेवा लगभग 11 स्थानों पर निरंतर जारी है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग राहत पा रहे हैं।

समाजसेवी श्री महेंद्र कुमार पारीक, डॉ मनोज अग्रवाल,हरीश बगड़िया, हरी प्रसाद लखोटिया आदि ने उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह कार्य न केवल मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज को भी प्रेरित करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post