बुरहानपुर — हाल ही में आयोजित कई भंडारों और धार्मिक आयोजनों में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की गई है, जहाँ पॉलिथीन और डिस्पोजल-मुक्त (प्लास्टिक मुक्त) प्रसाद वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी शहर में हनुमान जन्मोत्सव न केवल अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया,बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज की गई।
शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित भंडारों को 'सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त' और 'जीरो वेस्ट' मॉडल पर आधारित रखा गया।
प्लास्टिक मुक्त रहे भंडारे, पारंपरिक बर्तनों का हुआ उपयोग
निगम प्रशासन की सख्ती और मंदिर समितियों के सहयोग से इस वर्ष आयोजनों में क्रांतिकारी बदलाव देखा गया। भंडारों और लंगरों में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री (डिस्पोजेबल गिलास,प्लेट,दोने) का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहा।इसके स्थान पर श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के लिए स्टील और तांबे के लोटे व गिलास का उपयोग किया गया।
प्रसादी वितरण के लिए केले के पत्तों,अन्य वृक्षों के पत्तलों और पुनः उपयोग में आने वाले बर्तनों का प्रयोग कर 'इको-फ्रेंडली' संदेश दिया गया।
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि
शहर की प्रमुख समितियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर एवं श्री इच्छेश्वर हनुमान मंदिर समिति
वार्ड नं. 36: डाकवाड़ी श्री केसरी नंदन मंदिर समिति
वार्ड नं. 43: लालबाग श्री सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं शनि मंदिर समिति
वार्ड नं. 45: अर्जुन नगर श्री सप्तश्रृंगी माता मंदिर समिति
वार्ड नं. 01: महाजनापेठ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं श्री बालक स्वामी मंदिर समिति।
नगर निगम द्वारा सार्वजनिक भंडारों और सड़क किनारे लगने वाले लंगरों में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के आदेशानुसार उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्यवाही का प्रावधान रखा गया था, जिसके चलते समितियों ने स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन किया।
समितियों की अपील
सभी मंदिर समितियों ने शहरवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साथ ही, नागरिकों से अपील की है कि भविष्य में होने वाले सभी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को इसी तरह स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाकर शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल राकेश कुशवाह IEC टीम उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार