बुरहानपुर। आरोग्य भारती बुरहानपुर इकाई द्वारा भगवान धन्वंतरि जयंती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात न्यूरो-साइकैट्रिस्ट डॉ. मयूर मूठे , अध्यक्षता डॉ. आई. एल.मूंदड़ा ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निमिषा कक्कड़ लाड़, आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल एवं अखिल भारतीय चिकित्सा संघ जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद चौधरी उपस्थित रहे।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने सहभागिता कर भगवान धन्वंतरि के समक्ष आरोग्य सेवा का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि डॉ. मयूर मुठे ने अपने उद्बोधन में कहा — “आज का मनुष्य भागदौड़ और तनाव से भरे जीवन में उलझा हुआ है। यदि वह मन को साध ले, विचारों को संयमित कर ले, तो न केवल तन स्वस्थ रहेगा बल्कि जीवन भी सुंदर बन जाएगा।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आई.एल. मूंदड़ा ने कहा — “जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति निरोगी काया है। इसी कारण भगवान धन्वंतरि को धन से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के देवता के रूप में पूजा गया है। जब शरीर स्वस्थ होता है तभी जीवन में हर आनंद संभव है।”
विशेष अतिथि डॉ. मनोज अग्रवाल ने अपने प्रभावी वक्तव्य में कहा — हम चिकित्सक केवल सेवा नहीं करते, बल्कि भगवान धन्वंतरि के प्रतिनिधि के रूप में पीड़ित मानवता को जीवन की आशा देते हैं। यही सेवा हमारी सच्ची आराधना है।”
उन्होंने आगे कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि समाज में ‘निरोग भारत, स्वस्थ भारत’ का भाव जागृत करना है।
कार्यक्रम का संचालन अपना चैंबर्स के संचालक श्री नीरज कक्कड़ ने सहज एवं आकर्षक शैली में किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. विनोद चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ अरविंद पटेल, डॉ प्रदीप खैरनार,डॉ तरुण चौकसे,डॉ सुरेंद्र जादव, डॉ शरद गुप्ता,डॉ,योगेश भट्ट,डॉ मनोज पाटिल,श्री अक्षय दलाल, विनोद सुगंधी,डॉ नरेंद्र राजपूत ,चार्टर्ड अकाउंटेंट मुस्कान कक्कड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल छाबड़िया समाजसेवी गोवर्धन श्रॉफ राजेंद्र लाड राजेंद्र छाबड़िया,शरद मोरे और बड़ी संख्या में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार
