बुरहानपुर।शासकीय कर्मचारी सार्वजनिक नवरात्र उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष नवरात्र महोत्सव में एक अद्वितीय और प्रेरणादायक पहल की गई। समिति ने अपने 43 वर्षों की निरंतर सेवा परंपरा को और सशक्त करते हुए माँ नवदुर्गा की 51 प्रतिमाएँ 51 शक्तिपीठों के स्वरूप में स्थापित की हैं।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक संदेश है कि हर शक्तिपीठ केवल एक स्थान नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और मातृत्व का अमर प्रतीक है।
इस अनूठे विचार को जन्म देने वाले भाऊलाल महाजन, इसे प्रतिमाओं के माध्यम से मूर्त रूप देने वाले प्रतिभावान मूर्तिकार जय आर्ट, तथा इस कल्पना को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समिति के अध्यक्ष श्री संजय गहलोत का ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर की अध्यक्षा श्रीमती सरिता भगत ने उपस्थित होकर कहा कि –
“यह आयोजन माँ की भक्ति का जीवंत प्रतीक है। यह समाज को यह संदेश देता है कि जब हम शक्ति और मातृत्व को आत्मसात करते हैं तो जीवन में भय और दुर्बलता स्वतः नष्ट हो जाती है। माँ दुर्गा की कृपा से ही शक्ति, शांति और समाज सेवा का मार्ग प्रकाशित होता है।”
उन्होंने समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों को इस अनोखे संकल्प को साकार करने पर हार्दिक साधुवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों की अपेक्षा जताई।
भव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए भी भक्ति, संस्कृति और समाज-सेवा का अद्वितीय उदाहरण बनेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत सचिन धर्मेंद्र सोनी उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान वरिष्ठ मार्गदर्शक विजय अयरे मंसुर सेवक भूपेंद्र जूनागढ़ बसंत पाल मीडिया प्रभारी विवेक हकीम राजकुमार बचवानी जैकी चड्ढा
नवदुर्गा उत्सव समिति के कुछ इस अवसर पर फूल माली बाबूजी हितेश शाह एवं और कई कर्मचारी मौजूद है।
Tags
बुरहानपुर समाचार