हीट वेव क्या है ? हीट वेव के कारण और हीट वेव से बचाव के उपाय पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट, आइए जानते हैं


हीट वेव क्या है? (Heat wave)

IMD के अनुसार, जब किसी स्थान का अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है यानी कि 40 डिग्री के पार चला जाता है (मैदानी इलाकों में) तब ऐसी स्थिति होती है और तब मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है।

हीट वेव के कारण 

• ग्लोबल वार्मिंग
• शहरीकरण और वनों की कटाई
• शुष्क हवाएं तापमान बढ़ाती हैं।
• हीट वेव से लोगों को हो सकती है ये परेशानी
हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
• पानी की कमी हो सकती है।
• अत्यधिक गर्मी से कृषि पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
• बिजली और ऊर्जा संकट।

हीट वेव से बचाव के उपाय 

• पानी और हाइड्रेशन पर ध्यान दें
• दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
• नींबू पानी, नारियल पानी और लस्सी जैसी तरल चीजों का सेवन करें।
• कैफीन और अल्कोहल से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी कर सकते हैं।
• हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।
• ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं।
• भारी और तली-भुनी चीजों से बचें।
• घर और कार्यस्थल को ठंडा रखें।
• खिड़कियों और दरवाजों पर गीले पर्दे लगाएं।
• बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें।
• पालतू जानवरों के लिए ठंडे पानी और शेड्स का इंतजाम करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post