बुरहानपुर कलेक्टर ने अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण तथा अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश


बुरहानपुर/20 फरवरी, 2025/- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी संयुक्त कार्यवाही हेतु एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया। उन्होंने इस संबंध में खनिज विभाग के साथ संयुक्त रूप से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग को मिशन मोड पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। 
वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए एवं शासन के निर्देशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित व नियम विरूद्ध प्रयोग पर कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किये गये है। अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आदेश का पालन करेंगे। राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारीगण संयुक्त रूप से इस संबंध में प्रभावी रूप से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post