खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा दूध डेयरी,लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, घी तेल आदि खाद्य पदार्थो के नमूने लिये गये, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

बुरहानपुर/20 फरवरी, 2025/-कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही जारी है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर धारा 32 का सूचना पत्र जारी कर नमूने लेने के कार्यवाही की गई।  
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि, विभाग द्वारा बुधवार को राजेंद्र दूध डेरी लालबाग से घी, मुकेश ट्रेडर्स मंडी बाजार बुरहानपुर से घी व तेल, बॉम्बे ट्रेडर्स मंडी बाजार बुरहानपुर से लस्सी और कोल्डड्रिंक के नमूने लिये गये। वहीं साईनाथ ट्रेडर्स मंडी बाजार बुरहानपुर को कारण बताओ सूचना पत्र एवं बालाजी ट्रेडर्स मंडी बाजार बुरहानपुर को धारा 32 का नोटिस जारी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post